scriptभाजपा उम्मीदवार कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में चिंता | BJP candidate Corona positive, concern in the party | Patrika News
बैंगलोर

भाजपा उम्मीदवार कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में चिंता

कैसे चलेगा प्रचार अभियान

बैंगलोरApr 12, 2021 / 08:09 am

Santosh kumar Pandey

vidhansaudha.jpg
बेंगलूरु. चुनाव प्रचार के बीच में यदि उम्मीदवार ही कोरोना संक्रमित हो जाए तो पार्टी में चिंता होना स्वाभाविक है। मस्की विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रताप गौड़ा पाटिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से उनका चुनाव प्रचार थम गया है। पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके साथ चुनाव प्रचार अभियान में लगे सहयोगियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जाता है कि उनकी हालत स्थिर है।
चुनाव प्रचार के अब महज पांच दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा पांच दिनों के महत्वपूर्ण चुनाव प्रचार के लिए चिंतित है। हाल ही में सिरा उपचुनाव में जेडी-एस उम्मीदवार अम्माजम्मा को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में वे चुनाव हार गए थे।
देवस्थान मंत्री भी हुए संक्रमित

राज्य में कोविड के मामलों के बढऩे से उप चुनाव में जुटे कई राजनेता संक्रमित हो गए हैं। कर्नाटक के देवस्थान मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी में भी रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। उपमुख्यमत्री गोविंद कारजोल भी पिछले चार दिनों से मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं।
17 मई को होगा मतदान

मालूम हो कि रायचूर जिले की मस्की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीदर जिले की बसवकल्याण विधानसभा सीट के साथ 17 मई को मतदान होंगे। इसी दिन बेलगावी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना दो मई को होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो