scriptभाजपा कांग्रेस-मुक्त गांवों व ग्राम स्वराज के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री | BJP committed to Congress-free villages and village Swaraj: Deputy Cm | Patrika News
बैंगलोर

भाजपा कांग्रेस-मुक्त गांवों व ग्राम स्वराज के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री

कहा,राजनीति में अप्रांसगिक हो गई कांग्रेस

बैंगलोरNov 29, 2020 / 07:37 pm

Santosh kumar Pandey

ashwathnarayan.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वथनारायण ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस-मुक्त गांवों व ग्राम स्वराज के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में पार्टी इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

मेंगलूरु में भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस मुक्त भारत तो पा लिया है आने वाले दिनों में गांव भी कांग्रेस मुक्त हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व हीनता, जनविरोधी नीतियों, राष्ट्रवादी हितों के साथ समझौता जैसे मुद्दों के कारण राजनीति में अप्रासंगिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्राम स्वराज की अवधारणा पर और सत्ता के विकेंद्रीकरण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ग्राम स्वराज और व्यवस्था के विकेंद्रीकरण को प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही। भाजपा पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने की इच्छुक है।
गांवों में भाजपा को मजबूत करें
अश्वथ ने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को संगठित तरीके से काम करना चाहिए और ग्रामीणों के साथ निकट संपर्क में रहकर गांवों में पार्टी की इकाइयों को मजबूत करना चाहिए। हम चाहते हैं कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार ग्राम पंंचायत चुनावों को शत-प्रतिशत जीतें और ग्राम पंचायत स्तर से लोकसभा तक ग्राम स्वराज की अवधारणा में मदद करें।
उन्होंने कहा, ग्राम स्वराज सम्मेलनों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों के कल्याणकारी कार्यक्रमों, उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कड़े रुख के कारण पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा और चीन से आयात कम हुआ।
एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ. अश्वथ नारायण ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जाएंगे। औपचारिक शिक्षा छह साल के बजाय तीन साल की उम्र में शुरू होगी।

Home / Bangalore / भाजपा कांग्रेस-मुक्त गांवों व ग्राम स्वराज के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो