बैंगलोर

Karnataka : बोम्मई सरकार आज पेश करेगी ‘रिपोर्ट कार्ड’

-जनोत्सव: दोड्डबल्लापुर में समारोह आज-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लेंगे भाग

बैंगलोरJul 28, 2022 / 02:19 am

Rajeev Mishra

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई basavaraj bommai के नेतृत्व वाली भाजपा BJP सरकार गुुरुवार को सत्ता के एक साल पूरे कर लेगी। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए शहर से लगभग 50 किमी दूर दोड्डबल्लापुर में ‘जनोत्सवÓ का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के भाग लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के प्रमुख साथियों एवं प्रदेश के नेताओं के साथ विशाल जनसमूह को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों की भीड़ जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सभा से मुख्यमंत्री बोम्मई राज्य में विकास की नई गाथा लिखने का संदेश दे सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह आदि भाग लेंगे।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर और भाजपा नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सुराणा ने कहा कि प्रशासन में नवाचार नवोन्मेष के लिए नीति आयोग ने कर्नाटक सरकार की सराहना की है। जनोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्ट अप इंडिया योजना को लागू करने में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण आज हमारा देश विश्व की एक प्रमुख वित्त व्यवस्था बन गया है। देश की वित्त व्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर्स तक पहुंचाने के संकल्प को लेकर कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

Home / Bangalore / Karnataka : बोम्मई सरकार आज पेश करेगी ‘रिपोर्ट कार्ड’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.