scriptमहिलाओं की जागृति के लिए चलेगा अभियान | Campaign for women's awakening | Patrika News
बैंगलोर

महिलाओं की जागृति के लिए चलेगा अभियान

अभियान की शुरुआत रविवार को नन्दीदुर्ग रोड के पालन भवन में आयोज्य कार्यक्रम से होगी

बैंगलोरSep 23, 2018 / 07:39 pm

Ram Naresh Gautam

women emporment

महिलाओं की जागृति के लिए चलेगा अभियान

बेंगलूरु. वुमेन इंडिया मूवमेंट (डब्ल्यूआईएम) देश भर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करने व अपराधों से लडऩे के लिए अभियान चलाएगा। यह बात शनिवार को डब्ल्यूआइएम की राष्ट्रीय महासचिव शाहिदा तसनीम ने कही। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं को उनके अधिकार दिलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत रविवार को नन्दीदुर्ग रोड के पालन भवन में आयोज्य कार्यक्रम से होगी।
इसमें साहित्यकार, विचारवादी तथा आदि जैसे दीपिका सिंह राजावत, बी.टी. ललिता नाइक, प्रो.नाजनीन बेगम, खालिदा परवीन, डॉ. असमा जेहरा, फातिमा मुसफ्फर, ए.एस.जैनब, मालिगे, यास्मीन फारुकी, लुबना सिराज, नजमा मदुरई, रैयानाथ के.के, मेहरुनिशा खान सहित अनेक अतिथि भाग लेंगे। यह अभियान अगले वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस तक चलेगा। शाहिदा तसनीम ने बताया कि डब्ल्यूआईएम महिलाओं के सामाजिक, शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता के लिए कार्य करता है। इस अवसर पर यास्मीन फारुकी ने भी महिलाओं से बलात्कार, घरेलु हिंसा, प्रताडऩा और हत्या, यौन शोषण, हिरासत में बलात्कार के आरोपितों का सामाजिक बायकॉट करने पर जोर दिया।

बालिका सुरक्षा को लेकर ‘वॉक विद असÓ आज
बेंगलूरु. महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर साईं बाबा इज स्टिल अलाइव चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को कंटीरवा स्टेडियम से कब्बन पार्क तक ‘वॉक विद असÓ का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट की जया वाही ने बताया कि इस दौरान सैकड़ों लोग बालिका सुरक्षा की भावना को लेकर दौड़ लगाएंगे। ट्रस्ट की ओर से 4 अक्टूबर को साईं बाबा के महासमाधि दिवस पर चौड़य्या मेमोरियल हॉल में शाम 4.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन राजू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम बालिकाओं को समर्पित होगा।

डॉ.यशस्विनी अध्यक्ष
बेंगलूरु. डॉ. यशस्विनी गौडा को श्री राम सेना शहर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की है। मुतालिक ने कहा कि अगर यशस्विनी के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है और अगर ऐसा हुआ तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।

Home / Bangalore / महिलाओं की जागृति के लिए चलेगा अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो