कर्नाटक से उनका खास लगाव रहा मुख्यमंत्री येडियूरप्पा ने शोक जताते हुए कहा कि फिल्मी गीतों के जरिए उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। अभिनय, गीतों को स्वरबद्ध करने और संगीत समारोह का संचालन करने में भी उन्होंने नाम कमाया। लगभग दस भाषाओं में उन्होंने ४०,००० से अधिक गीत गाए। कन्नड़ और कर्नाटक से उनका खास लगाव रहा। उनके निधन से संगीत जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। उनके गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेंगे।
अतुलनीय लोकप्रियता पाई एचडी देवगौड़ा ने कहा कि एसपी बालसुब्रमण्यम के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। कई भाषाओं में गीत गाकर उन्होंने अतुलनीय लोकप्रियता पाई। उनके निधन से देश को, विशेषकर संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
आपकी बहुत याद आएगी
वहीं दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने ट्वीट किया कि बालू सर, आप कई वर्षों तक मेरी आवाज थे। आपकी आवाज और यादें मेरे साथ रहेंगी। आपकी बहुत याद आएगी।
वहीं दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने ट्वीट किया कि बालू सर, आप कई वर्षों तक मेरी आवाज थे। आपकी आवाज और यादें मेरे साथ रहेंगी। आपकी बहुत याद आएगी।