200 गरीब मरीज होंगे लाभान्वित
जयदेवा हृदय रोग अस्पताल करेगा नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी
बेंगलूरु. जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कूलर साइंसेज एंड रिसर्च (एसजीआइसीआर), अमरीकी कंपनी मेडट्रोनिक व डॉ. गोविंदराजू सुब्रमणि हृदय संस्था, अमरीका मिलकर नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी कार्यशाला का आयोजन करेगा। प्रदेश के 200 गरीब मरीज नि:शुल्क स्टेंट प्रत्यारोपण का लाभ उठा सकेंगे। एसजीआइसीआर के निदेशक डॉ. सी.एन. मंजूनाथ ने बताया कि 11 और 12 अक्टूबर को बन्नेरघट्टा रोड स्थित एसजीआइसीआर में एवं 13 और 14 अक्टूबर को एसजीआइसीआर के मैसूरु शाखा में इस कार्यशाला का आयोजन होगा। कोरोनरी एंजियोग्राम रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने जिन मरीजों को एंजियाप्लास्टी की सलाह दी है वैसे मरीज इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बीपीएल कार्ड या कम आय प्रमाणपत्र अनिवार्य है। मरीज छह अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे।