scriptचित्त की प्रसन्नता के सामने भौतिक सुख निरर्थक | chitt kee prasannata ke saamane bhautik sukh nirarthak | Patrika News
बैंगलोर

चित्त की प्रसन्नता के सामने भौतिक सुख निरर्थक

आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा के साथ मैसूरुवासियों ने स्वागत किया। आचार्य का जे.एस.एस. मेडिकल कॉलेज से मंगल विहार हुआ। प्रमुख चर्च सेंट फिलोमिनास में आचार्य का पदार्पण हुआ जहां बिशप डॉ.के.ए. विलियम ने आचार्य का अभिनंदन किया एवं बाइबिल भेंट की। लगभग 8 बजे चर्च से स्वागत रैली का शुभारंभ हुआ, जो शहर से मुख्य मार्गों से होती हुई मैसूरु पैलेस पहुंची।

बैंगलोरNov 21, 2019 / 04:31 pm

Santosh kumar Pandey

चित्त की प्रसन्नता के सामने भौतिक सुख निरर्थक

चित्त की प्रसन्नता के सामने भौतिक सुख निरर्थक

बेंगलूरु. आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा के साथ मैसूरुवासियों ने स्वागत किया। आचार्य का जे.एस.एस. मेडिकल कॉलेज से मंगल विहार हुआ। प्रमुख चर्च सेंट फिलोमिनास में आचार्य का पदार्पण हुआ जहां बिशप डॉ.के.ए. विलियम ने आचार्य का अभिनंदन किया एवं बाइबिल भेंट की। लगभग 8 बजे चर्च से स्वागत रैली का शुभारंभ हुआ, जो शहर से मुख्य मार्गों से होती हुई मैसूरु पैलेस पहुंची।
बिशप डॉ.के.ए. विलियम एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री एस.ए.रामदास एवं विधायक एल.नागेन्द्र ने रैली में सहभागी बन पैलेस ग्राउंड में अहिंसा यात्रा का स्वागत किया। प्रशासन एवं पैलेस प्रबंधकों के आग्रह पर आचार्य मैसूरु पैलेस में गए और अवलोकन किया। लगभग 6 किलोमीटर का विहार कर आचार्य आदिश्वर वाटिका पहुंचे। धर्मसभा में कहा कि जीवन में प्रसन्नता का महत्वपूर्ण स्थान है। पद, प्रतिष्ठा, पैसा, कितना भी आ जाए लेकिन चित्त में प्रसन्नता नहीं होती तो भी इन सबका कोई महत्व नहीं होता। यदि चित्त की प्रसन्नता रहे तो यह सब भौतिक प्रतिष्ठा भले न भी हो जीवन में बहुत कुछ होता है। प्रसन्नता का अर्थ निर्मलता भी है। रसनेन्द्रिय को जीत लेने पर शरीर की निर्मलता आ जाती है।
कार्यक्रम में 2018 में मैसूरु चातुर्मास करने वाली साध्वी लब्धिश्री ने विचार व्यक्त किए। स्वागत समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल देरासरिया, साधुमार्गी जैन संघ के पारसमल, किशोर मंडल संयोजक तुषार गुलगुलिया, आदिश्वर वाटिका की महिलाओं ने आचार्य के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। तेरापंथ कन्या मंडल की कन्याओं, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों, सुमतिनाथ जैन महिला मंडल, बालिका मंडल ने स्वागत में प्रस्तुति दी।

Home / Bangalore / चित्त की प्रसन्नता के सामने भौतिक सुख निरर्थक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो