क्वींस रोड पर निर्माणाधीन भवन लगभग 90 फीसदी पूरा हो गया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार के रहते निर्माण तेजी से हुआ। अब गठबंधन सरकार में इस भवन के निर्माण के लिए अपेक्षित धन उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले 3 माह से निर्माण बेहद धीमा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ जी. परमेश्वर ने ही इसका शिलान्यास किया था। वे चाहते हैं कि उनके कार्यकाल में ही भवन का उद्घाटन भी हो जाए।