scriptगठबंधन सरकार की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: देवेगौड़ा | Congress responsible for coalition government problems: Gowda | Patrika News
बैंगलोर

गठबंधन सरकार की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देेवेगौड़ा ने बेंगलूरु पैलेस मैदान पर जनता दल-एस के मुस्लिम समुदाय के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कांग्रेस एक सदी से भी अधिक पुरानी पार्टी है, लेकिन उसमें अपने विधायकों को नियंत्रण में रखने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस अब अनुशासन का पालन करने वाली पार्टी नहीं रही।

बैंगलोरJan 18, 2019 / 04:31 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

गठबंधन सरकार की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: देवेगौड़ा

बेंगलूरु. पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देेवेगौड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार की समस्याओं के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

उन्होंने बेंगलूरु पैलेस मैदान पर जनता दल-एस के मुस्लिम समुदाय के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि कांग्रेस एक सदी से भी अधिक पुरानी पार्टी है, लेकिन उसमें अपने विधायकों को नियंत्रण में रखने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस अब अनुशासन का पालन करने वाली पार्टी नहीं रही। यह सच है कि कांग्रेस एच.डी. कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाकर मानसिक रूप से परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को हर चुनाव के समय ही राम मंदिर की याद आती थी। अब राम मंदिर का जिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक झूठे व्यक्ति हैं। उनकी बातों पर अब कोई भी विश्वास नही करता।
उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में मुसलमानों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद जम्मू एवं कश्मीर जाकर भारतीय सेना में मुसलमानों की भर्ती नहीं होने का आदेश रद्द किया था।
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने के बाद वे अल्पसंख्यक को दिया जाने वाला अनुदान बढ़ाया। कर्नाटक हज भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया। अल्पसंख्यक विभाग और निगमों को दिए जाने वाले अनुदान अधिक होगा। प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों को उभरने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उनकी सरकार ने ईदगाहों और कब्रिस्तानों के कंपाउंड के लिए अधिक अनुदान जारी किया।
सहकारिता मंत्री बंडप्पा काशमपुर, लोक निर्माण मंत्री एचडी रेवण्णा, जद-एस के प्रदेश अध्यक्ष एच. विश्वनाथ, विप सदस्य एमबी फारूख, परिवहन मंत्री डीसी तम्मण्णा समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Bangalore / गठबंधन सरकार की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: देवेगौड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो