scriptकम मतदान से कांग्रेस को फायदा : सिद्धू | Congress will benifit from low scale voting claims sidharamaih | Patrika News
बैंगलोर

कम मतदान से कांग्रेस को फायदा : सिद्धू

दोनों क्षेत्रों में होगी कांग्रेस की जीत

बैंगलोरNov 05, 2020 / 08:16 pm

Sanjay Kulkarni

कम मतदान से कांग्रेस को फायदा : सिद्धू

कम मतदान से कांग्रेस को फायदा : सिद्धू

बेंगलूरु. कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा है कि राजराजेश्वरीनगर विधानसभा क्षेत्र हुए उपचुनाव में हुए कम मतदान से कांग्रेस को फायदा होगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजराजेश्वरी नगर के साथ ही सिरा में भी हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत निश्चित है।सरकारी कर्मचारियों पर प्रतिबंध अनुचितसरकारी कर्मचारियों पर फिल्मों, टीवी सीरियल में काम करने को लेकर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतिबंध लगाया जाना तार्किक नहीं है।सरकारी कर्मचारी भी इस देश के नागरिक होने के नाते उनको आम नागरिकों जैसे अधिकार मिलने चाहिए।
राज्यपाल की ओर से संशोधित कृषि सुधार कानून के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे कानून के खिलाफ सदन में तथा सदन के बाहर संघर्ष जारी रखेगी।लव जिहाद पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्तावित कानून को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन की वजह से मतदान से दूर रहे लोग : शिवकुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का तंजबेंगलूरु. हाल में संपन्न राजराजेश्वरीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहने का कारण यह है कि शिक्षित मतदाता भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन से संतुष्ट नहीं है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने मतदान करने की अपील करने के बाद भी इस क्षेत्र के 55 फीसदी मतदाता मतदान से दूर रहे। यहां कांग्रेस की जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान धांधलियों को लेकर कई शिकायतें दर्ज की गई लेकिन इनमें से अधिकतर शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुनिरत्न को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केवल ऊर्जा मंत्री क्यों मुनिरत्न को मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। यह भाजपा तथा कांग्रेस के दलबदलुओं की सरकार है। इस सरकार में कुछ भी हो सकता है।

Home / Bangalore / कम मतदान से कांग्रेस को फायदा : सिद्धू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो