scriptकांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी : जावड़ेकर | Congress will not get 50 seats: Javadekar | Patrika News
बैंगलोर

कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सत्ता में लौटने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस को चुनाव में 50 सीटों पर भी जीत मिलना संभव नहीं है।

बैंगलोरApr 22, 2018 / 06:04 am

शंकर शर्मा

 प्रकाश जावड़ेकर

बेंगलूरु. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सत्ता में लौटने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस को चुनाव में 50 सीटों पर भी जीत मिलना संभव नहीं है। महादेवपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के 130 सीट प्राप्त करने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस का सपने देखने का अधिकार कोई छीन नहीं सकता है। देश में गत 4 वर्ष के दौरान हुए चुनाव में कांग्रेस ने 12 राज्यों में सत्ता खो दी है।

जबकि भाजपा ने 11 राज्यों में सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में हमेशा फूट डाल कर राज करने की राजनीति की है इसलिए देश की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। देश के अधिकतम राज्य अब कांग्रेस मुक्त हो गए हैं। राज्य की कानून-व्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है साथ में सत्ता विरोधी लहर होने से इस बार कर्नाटक भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब एक लोड बजरी का मूल्य 17 हजार रुपए था सिद्धरामय्या की सरकार में एक ट्रक बजरी का मूल्य 70 हजार रुपए तक पहुंच गया है। सरकार के परोक्ष समर्थन से राज्य में बजरी माफिया के हौसले बुलंद हो गए है। कुल मिलाकर राज्य में कांग्रेस के खिलाफ माहौल होने से कई अंबरीश समेत कई मंत्री तथा विधायक चुनाव लडऩे से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ही संभाव्य हार से भयभीत होकर अब चामुंडेश्वरी के साथ बादामी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लडऩे जा रहें है।


केंद्र सरकार का अध्यादेश ऐतिहासिक पहल : जावडेकर
बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर जारी अध्यादेश एक ऐतिहासिक पहल है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यह बात कही। यहां शनिवार को उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ऐसे मामले के आरोपितों को कडी से कडी सजा दिलाने मांग कई दिनों से बहुप्रतीक्षित थी। ऐेसे में केंद्र सरकार ने यह क्रांतिकारी अध्यादेश जारी कर यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है।

उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर विपक्ष की घेराबंदी से बचने के लिए आनन-फानन यह अध्यादेश जारी किया है। इस अध्यादेश को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव मंजुला ने अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस अध्यादेश के माध्यम से ऐसा संगीन अपराध करनेवालों को सख्त संदेश दिया है। अब ऐसा अपराध करनेवाला किसी भी हालत में फांसी के फंदे से बच नहीं सकता है।

Home / Bangalore / कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी : जावड़ेकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो