scriptकर्नाटक में नौ लाख के पार हुई कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या | corona : more than 9 lakh people vaccinated in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में नौ लाख के पार हुई कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या

– 50 हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने खुद को किया सुरक्षित

बैंगलोरMar 05, 2021 / 07:27 pm

Nikhil Kumar

CORONA VACCINE

CORONA VACCINE : यह दिक्कतें हैं तो वैक्सीन आपके लिए नहीं

बेंगलूरु. राज्य में कोरोना टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या नौ लाख के पार पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को कुल 20,945 लोगों का टीकाकरण हुआ और टीके के प्रतिकूल प्रभाव का एक भी मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार को टीका लगाने वालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 12,521 लोग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के 2,087 लोग भी शामिल हैं। इनके अलावा 1,319 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली, 4,059 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज ली। 916 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 43 वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। इसके साथ ही टीका लगवाने वालों का कुल आंकड़ा 9,07,887 पहुंच गया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 50,368 बुजुर्ग टीका लगवा खुद को सुरक्षित कर चुके हैं।

677 संक्रमित, 427 डिस्चार्ज, चार मौतें
राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 677 नए मरीज मिले जबकि 427 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक संक्रमित 9,53,813 लोगों में से 9,35,066 लोगों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। कोविड से 12,354 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मृतकों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। राज्य में अब 6,374 मरीज उपचाराधीन हैं। बेंगलूरु में 50 सहित राज्य में 112 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

65 फीसदी नए मामले बेंगलूरु से
677 नए मरीजों में से 444 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 4,07,269 मरीजों में से 3,98,183 मरीज उबर चुके हैं। शहर में कोविड से 4,493 मरीजों की जान गई है। 4,592 मरीजों का उपचार जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 4,896 रैपिड एंटीजन और 73,911 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 78,807 सैंपल जांचे।

Home / Bangalore / कर्नाटक में नौ लाख के पार हुई कोरोना टीका लगवाने वालों की संख्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो