scriptकर्नाटक में शुक्रवार को 138 पर थमा कोरोना का कोहराम | Corona of Corona stopped in Karnataka on Friday at 138 | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में शुक्रवार को 138 पर थमा कोरोना का कोहराम

Karnataka Coronavirus Cases Updates
राज्य में शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 111 महाराष्ट्र से लौटे लोग
चिकबल्लापुर में मिले 47 पॉजिटिव, सभी महाराष्ट्र से लौटे लोग
राज्य में 1743 हुई संख्या

बैंगलोरMay 22, 2020 / 06:11 pm

Santosh kumar Pandey

corona_new3.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या का शतक लगा और कुल मामलों की संख्या 1,743 हो गई।

शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुल 138 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 111 महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं। चिकबल्लापुर जिला कोरोना संक्रमण के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां 47 लोगों में कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं।
हासन जिले में कुल 14 संक्रमित पाए गए हैं। सभी महाराष्ट्र से लौटे हुए लोग हैं। बेंगलूरु देहात में महाराष्ट्र से लौटे पांच लोग, तुमकूरु में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंड्या में महाराष्ट्र से लौटे आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिकमंगलूरु में महाराष्ट्र से लौटे पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बेंगलूरु शहरी जिले में शुक्रवार को पांच मरीज मिले हैं।
उत्तर कन्नड़ व दक्षिण कन्नड़ जिले में महाराष्ट्र से लौटे एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि धारवाड़ में दिल्ली से लौटे दो लोगों में संक्रमण पाया गया है। रायचूर जिले में मुम्बई से लौटे दस लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई

राज्य में शुक्रवार को कुल 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन्हें मिलाकर कुल 597 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1104 हैं और अभी तक कुल 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

Home / Bangalore / कर्नाटक में शुक्रवार को 138 पर थमा कोरोना का कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो