scriptकर्नाटक में कम हो रही कोरोना की रफ्तार | Corona's speed is decreasing in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में कम हो रही कोरोना की रफ्तार

रविवार को राज्य (Karnataka) में 7810 नए मरीज
18648 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 1348 नए संक्रमित

बैंगलोरJun 13, 2021 / 09:55 pm

Santosh kumar Pandey

swab.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक (karnataka ) में कोरोना संक्रमण (corona cases in karnataka) के नए मामले रविवार को 7,810 रहे। वहीं 18,648 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 180835 हो गए।
वहीं रविवार को संक्रमण से 125 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 6.02 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 1348 नए मरीज मिले हैं। यहां 23 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 4125 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 62, बल्लारी जिले में 141, बेलगावी जिले में 266, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 154, बीदर जिले में 7, चामराजनगर जिले में 129, चिकबल्लापुर जिले में 141, चिकमगलूरु जिले में 223, चित्रदुर्ग जिले में 128, दक्षिण कन्नड़ जिले में 434, दावणगेरे जिले में 191, धारवाड़ जिले में 148, गदग जिले में 73, हासन जिले में 581, हावेरी जिले में 64, कलबुर्गी जिले में 24, कोडुगू जिले में 125, कोलार जिले में 164, कोप्पल जिले में 76, मंड्या जिले में 467 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 1251 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 1251, रायचूर जिले में 30, रामनगर जिले में 47, शिवमोग्गा जिले में 393, तुमकूरु जिले में 352, उडुपी जिले में 223, उत्तर कन्नड़ जिले में 250, विजयपुर जिले में 96 और यादगीर जिले में 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

Home / Bangalore / कर्नाटक में कम हो रही कोरोना की रफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो