scriptकोरोना : कर्नाटक में लगातार घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या | covid active cases continue to decrease in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कोरोना : कर्नाटक में लगातार घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या

– 24 घंटे में 1222 संक्रमित, 1039 डिस्चार्ज, आठ मौतें

बैंगलोरDec 18, 2020 / 11:53 pm

Nikhil Kumar

hiiiii_1.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा कोविड टेस्टिंग हुई। इनमें से 1,222 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 1,039 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की तादाद 9,07,123 पहुंच गई है। इनमें से 8,79,735 यानी 96.98 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।
15,380 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से 11,989 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से आठ मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। प्रदेश में शुक्रवार तक मृत्यु दर 1.32 फीसदी रही।
बेंगलूरु शहर में अकेले 687 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यहां कोविड से अब तक 4,256 मरीजों की मौत हुई है। 3,81,623 मरीजों में से 3,66,888 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। बेंगलूरु में रिकवरी दर 96.13 फीसदी और मृत्यु दर 1.11 फीसदी है।
मैसूरु जिले में 61, हासन जिले में 46, तुमकूरु जिले में 43 और दक्षिण कन्नड़ जिले में 38 नए संक्रमित मिले।

कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति ने लोगों से अपील की है कि मरीजों की घटती संख्या से वे भ्रमित नहीं हों। दूसरी लहर को लेकर हर मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

Home / Bangalore / कोरोना : कर्नाटक में लगातार घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो