scriptउपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी का निर्विरोध चयन संभव | DCM Laxman Savadi likely to be elected unopposed | Patrika News
बैंगलोर

उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी का निर्विरोध चयन संभव

गत वर्ष अगस्त माह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाले लक्ष्मण सवदी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे। लिहाजा छह माह के अंतराल से पहले उनको किसी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है।अब राज्य चुनाव आयोग ने विधान परिषद सदस्य रिजवान अरशद के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई विधान परिषद की एक रिक्त सीट के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है।

बैंगलोरJan 28, 2020 / 08:10 pm

Sanjay Kulkarni

उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी का निर्विरोध चयन संभव

उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी का निर्विरोध चयन संभव

बेंगलूरु.गत वर्ष अगस्त माह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाले लक्ष्मण सवदी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे। लिहाजा छह माह के अंतराल से पहले उनको किसी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है।अब राज्य चुनाव आयोग ने विधान परिषद सदस्य रिजवान अरशद के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई विधान परिषद की एक रिक्त सीट के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है।
लक्ष्मण सवदी प्रत्याशी बनने की संभावना
बताया जा रहा है कि भाजपा ने इस सीट पर लक्ष्मण सवदी को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। हाल में संपन्न उपचुनाव के दौरान शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण उनके (रिजवान) शेष कार्यकाल के लिए यह चुनाव हो रहा है।इस सीट के लिए राणेबेन्नूर क्षेत्र से त्यागपत्र देनेवाले निर्दलीय विधायक आर शंकर की भी दावेदारी है।जब उपचुनाव हुए थे तब भाजपा के नेताओं नें आर शंकर को विधान परिषद का सदस्य बनाकर मंत्री बनाने का वादा किया था।अब शंकर भाजपा के नेताओं को यह वादा याद दिला रहें है। ऐसे में इस सीट के लिए लक्ष्मण सवदी तथा शंकर की दावेदारी के बीच भाजपा को फैसला करना है।
जीत के लिए 112 विधायकों का समर्थन
उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में विधानसभा के विधायक ही मतदान करते है केवल एक ही सीट के लिए चुनाव होने के कारण यहां पर जीत के लिए 112 मतों की आवश्यकता है।अभी विधानसभा में भाजपा के 116 विधायक होने के कारण यह सीटआसानी के साथ भाजपा की झोली में जाना तय है।विपक्ष के पास अपेक्षित संख्या बल नहीं होने के कारण इस सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध चयन भी संभव है।
17 फरवरी को होगा चुनाव
30 जनवरी को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। 6 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।7 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। अगर इस चुनाव के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए जाते है तो 17 फरवरी को मतदान होगा तथा उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Home / Bangalore / उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी का निर्विरोध चयन संभव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो