scriptविधायक अश्वत्थनारायण के खिलाफ धरना | Dharana against MLA Ashwattharayan | Patrika News
बैंगलोर

विधायक अश्वत्थनारायण के खिलाफ धरना

मुंबई में कांग्रेस विधायकों को रिजॉर्ट में कैद रखने का आरोप

बैंगलोरFeb 15, 2019 / 11:11 pm

Rajendra Vyas

dharana

विधायक अश्वत्थनारायण के खिलाफ धरना

बेंगलूरु. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी विधायकों की ख्ररीदी की जिम्मेदारी लेने के आरोप में मल्लेश्वलरम के विधायक अश्वत्थनारायण के खिलाफ मल्लेश्वरम में धरना दिया और विधायकों की खरीद-फरोख्त का ड्रामा किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केंगल श्रीपाद रेणू ने बताया कि भाजपा ने गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास किया है और गठबंधन के विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है। गत आठ माह से यह प्रयास जारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अश्वथनारायण ने मुंबई जाकर कांग्रेस के कई विधायकों को रिजॉर्ट में कैद कर रखा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस.ये्िड्डयूरप्पा की विधायकों को प्रलोभन देने के सिलसिले में हुई बाततीच का ऑडियो क्लिप जनता के सामने लाया गया।
भाजपा और उसके नेताओं को लोकंतंत्र पर विश्वास नहीं है। पार्टी के विधायकों की खरीदी का सिलसिला चलता रहेगा। इसके खिलाफ देश भर में आन्दोलन करेगी। लोकसभा चुनावों में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो