scriptजिला प्रशासन करेगा 14 के बाद लॉकडाउन या अनलॉक पर निर्णय | District administration will decide on lockdown or unlock after 14 | Patrika News
बैंगलोर

जिला प्रशासन करेगा 14 के बाद लॉकडाउन या अनलॉक पर निर्णय

जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

बैंगलोरJun 08, 2021 / 05:30 pm

Santosh kumar Pandey

sunday_lockdown_16.jpg
मेंगलूरु. पुलिस आयुक्त एन.शशिकुमार ने कहा कि लॉकडाउन का विस्तार या अनलॉक का फैसला जिला प्रशासन करेगा।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिला प्रशासन ने भी 14 जून तक लॉकडाउन का विस्तार किया है। जिले में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में नहीं है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में वैक्सीन अभियान तेज गति से चल रहा है। लेकिन कुछ हिस्सों में लोग वैक्सीन लेने से इनकार कर रहे है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 2,410 वाहन जब्त किए गए। मास्क नहीं लगाने पर 13,578 और सामाजिक अंतर का पालन नहींं करने पर 91 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के 253 और सांक्रामक रोग रोकथाम अधिनियम के तहत 286 मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत 93 पुलिस कर्मचारी संक्रमित हुए थे। अब केवल 22 संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। केरल के साथ जिले की सीमा अब भी बन्द है। केवल आपात सेवाओं के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।

Home / Bangalore / जिला प्रशासन करेगा 14 के बाद लॉकडाउन या अनलॉक पर निर्णय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो