scriptअच्छे संकल्पों को कल पर नहीं टालें-साध्वी शीतलगुणाश्री | Do not postpone good resolutions for tomorrow - Sadhvi Sheetalgunashre | Patrika News
बैंगलोर

अच्छे संकल्पों को कल पर नहीं टालें-साध्वी शीतलगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरJun 22, 2021 / 09:38 am

Yogesh Sharma

अच्छे संकल्पों को कल पर नहीं टालें-साध्वी शीतलगुणाश्री

अच्छे संकल्पों को कल पर नहीं टालें-साध्वी शीतलगुणाश्री

बेंगलूरु. केंटोनमेंट के मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री एवं साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि मनुष्य मन के संकल्प और विकल्प पानी के बुलबुले की तरह ही एक क्षण में बननेे और दूसरे ही क्षण में फूट भी जाने वाले अर्थात मिट जाने वाले हैं। इसलिए हमारे महापुरुषों ने निर्णय दिया है कि कभी बुरा करने का विचार आए तो कल पर टालो और कभी अच्छा करने का विचार आए तो अभी कर डालो।
साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि कभी मन में अच्छे संकल्पों के बीज अंकुरित हो जाएं तो उन्हें कल पर भी नहीं टालना चाहिए, क्योंकि मानव मन की स्थिति सदैव एक जैसी नहीं रहती। हो सके जो शुभ संकल्प अभी मन में आया हो वह कल नहीं भी आए। केंटोनमेंट पहुंचने पर साध्वीवृन्द का संघ की ओर से स्वागत-अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल बोहरा, गौतमचंद लूणिया, भरत गुलेच्छा, नंदूभाई बोहरा, विमलचंद बरलोटा, प्रसन्नचंद मूथा, कमलाबाई बोहरा, ललिता बाई,मंजुबाई बोहरा, कांताबाई बोहरा ने गहूली करके अक्षत से बधाकर स्वागत किया। विहार सेवा में वसंतराज, पारस, प्रवीण, इंदिराबाई भंसाली, किरण कुंकुंलोल, पिंटू सुराणा, विकास गुरुजी ने लाभ लिया।

Home / Bangalore / अच्छे संकल्पों को कल पर नहीं टालें-साध्वी शीतलगुणाश्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो