scriptदुबई से लौटी एक वर्ष की बच्ची भी संक्रमित | Dubai returned one year old girl child found corona positive in Udupi | Patrika News
बैंगलोर

दुबई से लौटी एक वर्ष की बच्ची भी संक्रमित

कर्नाटक में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या
19 घंटे में 23 नए मरीज, 1079 पहुंचा आंकड़ा

बैंगलोरMay 16, 2020 / 01:37 pm

Nikhil Kumar

दुबई से लौटी एक वर्ष की बच्ची संक्रमित

दुबई से लौटी एक वर्ष की बच्ची संक्रमित

बेंगलूरु. कर्नाटक के उडुपी जिले में एक वर्ष की बच्ची कोरोना वायरस संक्रमण (Dubai returned one year old girl child found corona positive in Udupi District of Karnataka) की जद में आ गई। बच्ची हाल ही में दुबई से लौटी थी। वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के पहले चरण के तहत दुबई से कर्नाटक लौटने के बाद संक्रमित होने वाली यह सबसे युवा मरीज है। दुबई से लौटे कुल 21 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विदेश से लौटे 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक 23 नए मामलों की पुष्टि हुई। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1076 पहुंच गया है। इनमें से 494 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 37 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

548 मरीज उपचाराधीन हैं। 23 में से सात मरीज दुबई, मुंबई और अहमदाबाद (Dubai, Mumbai, Ahmedabad) से लौटे हैं। एक मरीज कर्नाटक के कोलार जिले से बेंगलूरु आया था।

बेंगलूरु शहरी में मिले 14 नए मरीज

बेंगलूरु शहरी (Bengaluru Urban) में सबसे ज्यादा 14 मरीज मिले हैं। सभी मरीज एक ही पुराने मरीज (पी-653) के सेकेंडरी कॉन्टैक्ट हैं। शुक्रवार को भी बेंगलूरु में 13 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें से 11 मरीज पी-653 के ही सेकेंडरी कॉन्टैक्ट थे।

हासन (Hassan) जिले में तीन मरीज मिले हैं। 63 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती मुंबई से लौटी थी। मुंबई से ही लौटा एक अन्य 50 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकला।

मंड्या में 40 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुआ। यह मरीज कोलार (Kolar) जिले से बेंगलूरु पहुंचा था। मुंबई से धारवाड़ लौटा 34 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुआ है। बल्लारी (Ballari) में भी 46 वर्षीय पुरुष अहमदाबाद से लौटने के बाद जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया।

दावणगेरे जिले में 65 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। यह महिला पुराने मरीज (पी-533) की सेकेंडरी कॉन्टैक्ट (Secondary Contact) है। अंतिम मामला बागलकोट (Bagalkote) जिले से है। 33 वर्षीय यह मरीज भी मुंबई से लौटा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो