scriptचौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे | Election results will be shocking | Patrika News
बैंगलोर

चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे

भाजपा की प्रदेश महासचिव व मौजूदा सांसद शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को उडुपी-चिकमगलूर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पश्चात शहर भाजपा कार्यालय काडीयल्ली में उन्होंने कहा कि राज्य में आम चुनाव के परिणाम पूरे देश को चौकाने वाले होंगे।

बैंगलोरMar 23, 2019 / 03:45 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे

भाजपा नेता ने किया दावा

भाजपा 22 से अधिक सीटें जीत कर एक नया इतिहास रचेगी।
उडुपी. भाजपा की प्रदेश महासचिव व मौजूदा सांसद शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को उडुपी-चिकमगलूर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पश्चात शहर भाजपा कार्यालय काडीयल्ली में उन्होंने कहा कि राज्य में आम चुनाव के परिणाम पूरे देश को चौकाने वाले होंगे। भाजपा 22 से अधिक सीटें जीत कर एक नया इतिहास रचेगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 25 तथा 26 मार्च को उडुपी का दौरा करेंगी। 26 मार्च को चितरंजन चौराहे में रैली को संबोधित करेंगी।
राज्य सरकार पर विकास नहीं कराने का आरोप

उन्होंनेे संसदीय क्षेत्र में कराए कार्यों का उल्लेख किया और राज्य सरकार पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। जनता दल-एस आज स्वयं परिवादवाद को पोस रहा है। उडुपी जिला इकाई के अध्यक्ष रत्नाकर हेगड़े, शहर अध्यक्ष प्रभाकर पुजारी, विधायक जीवराज, विधान परिषद की पूर्व सदस्य बारती शेट्टी, लालजी मेंडन आदि उपस्थित थे।

Home / Bangalore / चौंकाने वाले होंगे चुनाव के नतीजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो