script101 किलो मोदक का भोग | Enjoying 101 kg Moderate | Patrika News
बैंगलोर

101 किलो मोदक का भोग

संत अचलाराम के सान्निध्य में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

बैंगलोरSep 15, 2018 / 06:52 pm

Ram Naresh Gautam

ganeshotasav

101 किलो मोदक का भोग

बेंगलूरु. सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट, बलेपेट की ओर से गुरुवार को संत अचलाराम के सान्निध्य में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। समाज सचिव ओमप्रकाश बर्फा ने बताया कि गणेश प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। लाभार्थी नारायणलाल गहलोत परिवार की ओर से 101 किलो मोदक का भोग लगाया गया। इससे पूर्व पूजा व सत्संग भी हुआ। अध्यक्ष हेमाराम पंवार, कोषाध्यक्ष रमेशलाल चौलय, हिम्मताराम पंवार सहित सांस्कृतिक सेवा समिति, सेवा संघ एवं महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।

निकला भव्य वरघोड़ा
बेंगलूरु. राजस्थान हरि ऊँ मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य वरघोड़ा निकाला गया। प्रात: गणेश पूजन एवं महाआरती के बाद दोपहर वरघोड़ा वैष्णव समाज भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: वैष्णव समाज भवन पहुंच संपन्न हुआ। मंडल के अध्यक्ष चंदनपुरी गोस्वामी ने बताया कि वरघोड़े में कई देवी देवताओं की झांकिया सजाई गई। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी तेजराज शर्मा, पहाड़सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर वरघोड़े को रवाना किया।

सजी झांकी
बेंगलूरु. शांतिनगर में गणेश उत्सव पर भगवान विघ्न विनाशक की मनमोहक झांकी सजाई गई। रात्रि को भजन कार्यक्रम में गायक माणक शर्मा, निरंजन सारड़ा, हरिकिशन सारड़ा ने भगवान गणेश केभजनों की प्रस्तुति दी।

गौरी, गणेश की आराधना
बेंगलूरु. अग्रसेन सेवा समिति ट्रस्ट के महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल परिसर में गौरी गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठा से हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण हितैषी पदार्थों से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की गई। ट्रस्टी आरके पोद्दार, हनुमान गुप्ता, डॉ. मैया, डॉ. अमित, डॉ. मंजूनाथ, पूजा गुरुप्रसाद, मोहनाक्षी, डॉ. साहना सहित गणमान्य मौजूद रहे। सोमवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के शांतिनगर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को गणेश पूजन हुआ। निगम के प्रबंध निदेशक (आईएएस) एस.आर. उमाशंकर सहित निगम के अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। राजभवन में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में विघ्न विनाशक गणेश की आराधना करते राज्यपाल वजूभाई वाळा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो