प्रदेश के दौरे पर आए राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में यह बात कही। प्रवासी राजस्थानियों के लिए केंद्र की योजना संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि बेंगलूरु आईटी हब है और इसके संचालन में बड़ी संख्या में राजस्थानियों का भी हाथ है। हमारी सरकार और खासतौर से मेरी कोशिश है कि अब राजस्थान में आईटी जोन बनाया जाए। इसके लिए हमें राजस्थानियों के अनुभव और ताकत की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थानी प्रवासी कर्नाटक की उन्नति में खूब सहयोग करें, साथ ही अपने क्षेत्र को भी न भूलें। हमें अपने कार्य-व्यवहार से आदर्श स्थापित करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्र सरकार की तैयारियों के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि वैसे भाजपा के लिए हर चुनाव अहम हैं, लेकिन हमारी सरकार का लक्ष्य देश को मजबूत बनाना है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के लिए ‘अवसर की खिड़कीÓ खोली है। भारतीय युवाओं को कौशल से भरपूर और उद्यमी बनाना है। सिर्फ सरकारी या निजी संस्थानों में नौकरी से काम नहीं चलेगा, युवाओं को नौकरियां निर्मित करनी होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्थिर और मजबूत सरकार वाला राष्ट्र बनकर उभरा है। सभी देश यहां निवेश करना चाहते हैं। केन्द्र सड़कें और रेल पथ बना रहा है। पर्याप्त बिजली की कार्ययोजनाएं चल रही हैं। इससे रोजगार के अवसर बनेंगे। खाड़ी देशों की ऊर्जा के बदले उन्हें अनाज दिया जा रहा है, जिससे देश में कृषि व्यवस्था सुदृढ़ होगी। यही सब कार्य हैं, जिन्हें जनता परखेगी।
निर्णय जनता के हाथ
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जो हालत है, वह राजनीति के पुराने तरीके पर निर्भर है। मगर, अब जागरूकता बढ़ी है। हथकंडे उजागर होने लगे हैं। पहले ऐसा नहीं था। वर्षों पहले देश में राजनीतिक विकल्प नहीं था। कांग्रेस में भी अच्छे लोग हैं, लेकिन अब उनके नेताओं और कार्यकताओं को देखना होगा कि विकल्प क्या हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार दी है। जनता ऐसी सरकार दें जो देश के लिए सोचे। आज कर्नाटक में कांग्रेस के लिए ऐसी नौबत आ गई है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। इसलिए जनता को उचित निर्णय करना होगा।
केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन
प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संघ और क्षत्रिय समाज की ओर से केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यवद्र्धनसिंह का शाल, माला, साफा पहनाने के साथ ही तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मनोहरसिंह कुम्पावत थे। कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका बेंगलूरु के शाखा प्रबंधक अभिषेक एम. प्रभु भी बतौर अतिथि मौजूद थे। सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले राज्यवद्र्धन सिंह ने इस दौरान प्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर राजपूत समाज के गायड़सिंह,भगवानसिंह भाटी, मदनसिंह कुम्पावत, भीमराज पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वे लोगों से काफी देर तक बतियाते रहे।