scriptधान खरीद केंद्र खोलने के लिए किसानों का प्रदर्शन | Farmers Protest to open paddy purchase center | Patrika News
बैंगलोर

धान खरीद केंद्र खोलने के लिए किसानों का प्रदर्शन

कर्नाटक राज्य किसान संघ की ओर से धान खरीद केंद्र खोलने व धान खरीदारी का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

बैंगलोरNov 23, 2019 / 05:32 pm

Santosh kumar Pandey

धान खरीद केंद्र खोलने के लिए किसानों का प्रदर्शन

धान खरीद केंद्र खोलने के लिए किसानों का प्रदर्शन

मंड्या. कर्नाटक राज्य किसान संघ की ओर से धान खरीद केंद्र खोलने व धान खरीदारी का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि जिलेभर में धान की फसल पकने पर कटाई काम शुरू हो चुका है। अभी तक धान खरीदारी केंद्र नहीं खोले गए हंै। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि गत वर्ष धान खरीद केंद्र खोलने से पूर्व ही सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया था। प्रदर्शन में दर्शन पुटाअन्नाय्या, राजेगौड़ा, भोमेगौड़ा, नागराज, सुबणहल्ली सुरेश सहित कई किसानों ने भाग लिया।
किसान ने आत्महत्या की
मंड्या. कर्ज से परेशान किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नागमंगला तहसील में कर्ज से तंग एक किसान ने फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक किसान के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भीडणहल्ली गांव निवासी सिताय्या (45) ने बोरवेल खुदवाने के लिए सरकारी बैंक एवं साहुकार से 3 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। बोरवेल सूखने से निराश होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध नागमंगला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो