scriptनीलकण्ठ महादेव मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण | Flag hoisting at Neelkanth Mahadev Temple | Patrika News
बैंगलोर

नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट, बेंगलूरु की ओर से बिन्नी मिल स्थित नीलकण्ठ महादेव के मंदिर की आठवीं वर्षगांठ मनाई गई।

बैंगलोरFeb 27, 2020 / 04:46 pm

Santosh kumar Pandey

नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

बेंगलूरु. कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट, बेंगलूरु की ओर से बिन्नी मिल स्थित नीलकण्ठ महादेव के मंदिर की आठवीं वर्षगांठ मनाई गई। समारोह के तहत मंदिर में नीलकंठ महादेव की विशेष पूजा अर्चना की गई एवं महाआरती हुई। इसके बाद मंदिर के शिखर पर लाभार्थी धरमाराम पप्पाराम कड़वासरा परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव एवं वीर तेजाजी के जयकारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। भवन के उपरी तल से मंदिर पर पुष्पवर्षा की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गैर नृत्य, फागोत्सव गान करते युवक एवं मंगल गीत गाते महिलाओं ने भाग लिया।
चामराजपेट स्थित राय कल्याण मंडप में आयोजित मुख्य समारोह में अध्यक्ष पोकरराम थारोल ने आगंतुकों का स्वागत किया। सचिव सोहनलाल पुनिया ने धन्यवाद दिया।

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में नीलकंठ महादेव की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। लोगों ने कतारबद्ध होकर मंदिर में दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जोगाराम थारोल, गणपतराम आकोदिया, कोषाध्यक्ष चैनाराम काणिया, सह सचिव दयाराम कलवाणिया, सह कोषाध्यक्ष मादुराम चांगल, सलाहकार नारायणराम तरड, ओमप्रकाश खोजा, मोहनलाल पुनिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Home / Bangalore / नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो