scriptसंसार में चार चीजें अति दुर्लभ | Four things in the world are very rare | Patrika News
बैंगलोर

संसार में चार चीजें अति दुर्लभ

जैन साध्वी कुसुम प्रभा ने अपने प्रवचनों में कहा कि संसार मे चार चीजें अतिदुर्लभ हैं। मनुष्य भव, जिन्नवाणी, श्रद्धा व संयम।

बैंगलोरMar 27, 2019 / 02:04 am

शंकर शर्मा

संसार में चार चीजें अति दुर्लभ

संसार में चार चीजें अति दुर्लभ

मैसूरु. जैन साध्वी कुसुम प्रभा ने अपने प्रवचनों में कहा कि संसार मे चार चीजें अतिदुर्लभ हैं। मनुष्य भव, जिन्नवाणी, श्रद्धा व संयम। साध्वी ने विस्तार से इनके बारे में श्रद्धालुओं को समझाया। प्रवचन के बाद भाजपा विधायक एल.नागेन्द्र व पार्षद प्रमिला देवी ने साध्वी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बाबूलाल मुणोत, कान्तिलाल पटवारी, जेठमल, प्रकाश पोरवाल, गटराज संघवी, कांतिलाल जोटा, राजमल जैन आदि उपस्थित थे।

शुद्ध पौष्टिक आहार की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा एफकेसी
बेंगलूरु. राज्यपाल वजूभाई वाळा ने शहर में फेडरेशन ऑफ कर्नाटक केटरर्स (एफकेसी) के स्थापना समारोह का उद्घाटन किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंकज कोठारी ने कहा कि सार्वजनिक समारोह तथा अन्य क्षेत्रों में आज 3 लाख से अधिक रसोइए कार्यरत हैं। लेकिन यह कर्मचारी संगठित नहीं होने के कारण कई सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे कर्मचारियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए एफकेसी संगठन का गठन किया गया है। राज्य में इस क्षेत्र के कर्मचारियों को संगठित करने का यह पहला प्रयास है। आनेवाले दिनों में यह संगठन कर्मचारियों की आवाज बनकर उभरेगा।


संघ के माध्यम से स्थायी कर्मचारियों की नियुक्तियां, विभिन्न करों का भुगतान, आहार सुरक्षा कानून में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र पर लगाई गई 18 फीसदी जीएसटी अधिक होने के कारण इसे 5 फीसदी तक लाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर संघ की ओर से राज्यपाल वजूभाई वाळा का सम्मान किया गया।

जन्म कल्याणक महोत्सव शिवाजीनगर में
बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर गृह मंंदिर शिवाजीनगर के तत्वावधान में गुरुवार को नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय में आदिनाथ प्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सागर समुदाय के संत अभ्युदयसागर के शिष्य मुक्तिसागर, अचलमुक्तिसागर, मनमुक्तिसागर अपने संघ के साथ उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह ९ बजे शुरू होगा। इस अवसर पर भक्तामर स्त्रोत पाठ होंगे।


बश्वेश्वर स्वामी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
मंड्या. जिले के बीडणहल्ली स्थित बश्वेश्वर स्वामी मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव सोमवार रात धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा एवं दर्शन किए। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बीडणहल्ली, अरवटकोप्पल, कोडगहल्ली, मेलणहल्ली, बन्नूर, किरगावल, दोड्डगवड्डकोप्पल, रंग संमुद्रा सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Home / Bangalore / संसार में चार चीजें अति दुर्लभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो