scriptसोशल मीडिया पर युवतियों से धोखाधड़ी, युवक गिरफ्तार | Fraud on women on social media, youth arrested | Patrika News
बैंगलोर

सोशल मीडिया पर युवतियों से धोखाधड़ी, युवक गिरफ्तार

छात्राओं से करता था चैटिंग

बैंगलोरApr 10, 2021 / 03:40 pm

Santosh kumar Pandey

arrest8.jpg
बेंगलूरु. ब्याडराहल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवतियों से धोखाधड़ी करनेे वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कम से कम छह युवतियों ने धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

पुलिस के अनुसार तुमकूरु जिले के तुरुवेकेरे निवासी दिवाकर (32) पीयू तक शिक्षा प्राप्त है। वह सोशल मीडिया पर स्कूली छात्राओं से परिचय कर चैटिंग करता था। वह कुछ छात्राओं को बताता था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। कुछ से खुद को एक उद्योगपति और कंपनी का मालिक होने का दावा करता था। वह कंपनियों के दफ्तरों और भव्य भवनों के सामने सेल्फी और विडियो लेकर युवतियों को भेजता था। उनके साथ घूम कर रुपए खर्च कराता था। वह एक युवती के साथ एक साल तक लिव इन में रहा और फिर उसे धोखा दिया था।
एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल फोन के कॉल और अन्य विवरण संग्रहित करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ने इसी तरह आठ युवतियों से धोखाधड़ी की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद छह युवतियों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Home / Bangalore / सोशल मीडिया पर युवतियों से धोखाधड़ी, युवक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो