scriptतस्करों से पकड़ा 55 लाख का सोना | Gold worth 55 lakh caught by smugglers | Patrika News
बैंगलोर

तस्करों से पकड़ा 55 लाख का सोना

एक माह की कार्रवाई में 1.72 किलोग्राम सोना बरामद, कई मामले दर्ज

बैंगलोरJun 08, 2018 / 12:55 am

Ram Naresh Gautam

gold

तस्करों से पकड़ा 55 लाख का सोना

बेंगलूरु. केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआइए) से पिछले एक महीने के दौरान 55 लाख रुपए मूल्य के 1.72 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इस संदर्भ में सीमा शुल्क अधिकारियों ने तस्करी के पांच अलग-अलग पांच मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में तस्करों ने सोने की तस्करी के अनूठे तरीके अपनाए।
पिछले 19 मई को एक मामला सामने आया जिसमें सोने के दो बिस्किट ब्लूटूथ स्पीकर में छिपाकर लाने की कोशिश की जा रही थी। जब लगेज चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु नजर आई तो कस्टम अधिकारियों ने इब्राहिम मूजिक्कल से इस संदर्भ में पूछताछ की। यह यात्री बहरीन से आ रहा था।
हालांकि, उसने ब्लूटूथ के सामान्य होने का दावा किया, लेकिन शंका गहराने पर कस्टम अधिकारियों ने उसे तोड़ दिया। उसमें से 233.28 ग्राम के दो बिस्किट निकले जिनकी कीमत 7 लाख 47 हजार 895 रुपए थी। उससे एक ही दिन पहले सैयद नुजहत राणा नामक एक महिला अंतरांग में छिपाकर 583.2 ग्राम सोना ला रही थी, जिसे वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने पकड़ लिया। उसकी कीमत 18.69 लाख रुपए थी। महिला दुबई से केआइए हवाई अड्डे पर पहुंची थी।
वहीं पिछले 14 मई को 268 .5 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में जलीर मोहम्मद पूचकड़ को पकड़ा गया जो दुबई से आ रहा था। उसके पास 8 .75 लाख रुपए मूल्य का था। उसी दिन एक और यात्री मोहम्मद कुन्ही को 455.16 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा। उसके पास 14.78 लाख रुपए का सोना था। पिछले 5 मई को तौफीक एम. बच्चा नामक एक अन्य तस्कर धराया गया जो अंतरांग में 6 लाख रुपए मूल्य के 187.48 ग्राम बेलनाकार सोने के टुकड़े छिपाकर ला रहा था।
वह कुआलालंपुर से बेंगलूरु आ रहा था। यह यात्री पिछले 18 अप्रेल को अन्य तस्कर आदिल हासिम अब्दुल अजीर के साथ यात्रा कर रहा था, जिसे 200 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। वह यात्री भी अपने अंतरांग में सोने के टुकड़े छिपाकर ला रहा था, जिसे वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने पकड़ा था।

Home / Bangalore / तस्करों से पकड़ा 55 लाख का सोना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो