scriptबल्लारी के विभाजन पर मुहर, तय हुई विजय नगर की सीमा | Government decides to bifercate Bellary district | Patrika News
बैंगलोर

बल्लारी के विभाजन पर मुहर, तय हुई विजय नगर की सीमा

नए जिले के गठन की प्रक्रिया शुरू, जल्द जारी होगी अधिसूचना, आमंत्रित की जाएंगी आपत्तियां

बैंगलोरNov 29, 2020 / 05:48 am

Sanjay Kulkarni

बल्लारी के विभाजन पर मुहर, तय हुई विजय नगर की सीमा

बल्लारी के विभाजन पर मुहर, तय हुई विजय नगर की सीमा

बेंगलूरु. खनिज संपदा से संपन्न बल्लारी जिले के विभाजन पर सरकार ने शुक्रववार को मुहर लगा दी। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद अलग विजयनगर जिले के गठन की औपचारिक शुरूआत हो गई। मंत्रिमंडल ने दोनों जिलों की सीमाएं तय करते हुए छह तालुकों के साथ विजय नगर जिले के गठन पर अपनी मुहर लगाई।होसपेट होगा नए जिले का मुख्यालय- मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए विधि एवं संसदीय कार्यमंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा कि होसपेट, हरपन्नहल्ली, हूविना हडगल्ली, हगरीबोम्मनहल्ली, कोट्टूर और कुडलगी तालुक बल्लारी जिले से अलग होकर नया विजय नगर जिला का निर्माण करेंगे।
विजय नगर जिले का मुख्यालय होसपेट में होगा। इन छह तालुकों के अलग होने के बाद बल्लारी जिले में पांच तालुक-बल्लारी, कुरुगोडू, सिरगुप्पा, संडूर और कंपली रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परिसीमन को प्रस्तावित करते हुए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी और सार्वजनिक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उसके बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। विजय नगर राज्य का 31 वां जिला होगा। विजय नगर को जिला बनाने की मांग काफी पुरानी है। नए जिले के गठन सेबल्लारी के पश्चिम में स्थित छह तालुकों के लोगों का सपना पूरा हुआ है।
कांग्रेस और जद-एस गठबंधन सरकार के पतन और भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले वन मंत्री आनंद सिंह लगातार सरकार पर इसके लिए दबाव डाल रहे थे। कुमारस्वामी सरकार से इस्तीफा देने का प्रमुख कारण उन्होंने विजयनगर अलग जिले के निर्माण की मांग पूरा नहीं होना ही बताया था। कुमारस्वामी से इस्तीफा देने के बाद वे भाजपा के टिकट पर विजयनगर से उपचुनाव लड़े और पुन: जीत कर भाजपा सरकार में वन मंत्री बने।बल्लारी जिला राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।
इस जिले में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 सीटें जीती थी। पिछले सितम्बर महीने में ही येडियूरप्पा ने मुख्य सचिव को एक नोट लिखा था जिसमें उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुए विजयनगर को अलग जिला बनाने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो