scriptप्रवासी श्रमिकों के साथ सरकार का सौतेला रवैय्या:शिवकुमार | Government's half-hearted approach with migrant workers: Shivkumar | Patrika News

प्रवासी श्रमिकों के साथ सरकार का सौतेला रवैय्या:शिवकुमार

locationबैंगलोरPublished: May 24, 2020 08:00:49 pm

कहा, देश बनाने वाले श्रमिकों के साथ सरकार का सलूक खराब

kpcc_02.png
बेंगलूरु. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने कहा कि सरकार प्रवासी श्रमिकों के साथ सौतेला रवैय्या अपना रही है, जिससे श्रमिक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि प्रवासी श्रमिकों को भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं तक नहीं देने और अपने गांव लौटने का भी अवसर नहीं मिलने पर मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। प्रवासी श्रमिकों को बेंगलूरु के पैलेस मैदान में रखा गया है। उनके लिए वहां कोई सुविधा नहीं है। उन्हें उनके गांव लौटने के लिए पंजीयन करने में जानबूझ कर देर की जा रही है। देश बनाने वाले श्रमिकों के साथ सरकार का सलूक इतना खराब होगा, वे सपने में भी नहीं सोच सकते।
कांग्रेस अपने खर्च पर श्रमिकों को भेजने के लिए तैयार

उन्होंने कहा कि अगर सरकार से यह काम नहीं हो रहा है तो इसकी घोषणा करे। कांग्रेस खुद अपने खर्च पर श्रमिकों को भेजने के लिए तैयार है। कांग्रेस केवल २४ घंटे में श्रमिकों की समस्याएं हल कर उन्हें उनके गांवों को लौटने का साधन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पार्टी को सरकार से किसी तरह की कोई आर्थिक सहायता भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समय निकाल कर मौके पर पहुंचें और श्रमिकों की हालत को अपनी अंखों से देखें।
उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व राज्यों के श्रमिक ़ संख्या में एकत्रित हुए हैं। वहां सामाजिक अंतर का पालन नहीं किया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस भी बुरी तरह उनका उत्पीडऩ कर रही है। कई लोग श्रमिकों की मजबूरी का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें गांव भेजने के नाम पर झांसा देकर लूट जा रहा है। पुलिस भी किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो