scriptकिसानों से सब्जियां खरीदे सरकार : कुमारस्वामी | Government should buy vegetables from farmers: Kumaraswamy | Patrika News
बैंगलोर

किसानों से सब्जियां खरीदे सरकार : कुमारस्वामी

Coronavirus Lockdown: किसानों को प्रति एकड़ 10 से 20 हजार रुपए मुआवजा घोषित कर किसानों की मदद करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यह मांग रखी।

बैंगलोरApr 07, 2020 / 04:49 pm

Santosh kumar Pandey

किसानों से सब्जियां खरीदे सरकार : कुमारस्वामी

किसानों से सब्जियां खरीदे सरकार : कुमारस्वामी

रामनगर. लॉकडाउन के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। लिहाजा राज्य सरकार को सभी किसानों को प्रति एकड़ 10 से 20 हजार रुपए मुआवजा घोषित कर किसानों की मदद करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यह मांग रखी।
यहां रेशम कोकन मार्केट के परिसर में कीटनाशक सुरंग का उद्घाटन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि रामनगर के कोकन मार्केट में सुरक्षा के इंतजाम न के बराबर है। जो रेशम उत्पादक किसानों के स्वास्थ्य के साथ की जा रही खिलवाड़ है। लॉकडाउन के कारण कृषि उपजों के लिए विपणन की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान परेशान है। कई किसानों ने लाखों रुपए का ऋण लेकर बागवानी फसलें ली हैं। लेकिन इस फसल की ढुलाई नहीं होने के कारण यह फसल खेतों में ही सड़ रही है।
जिसके परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न जिलों में प्रति दिन किसान खुदकुशी कर रहे हंै। इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। राज्य सरकार को सब्जियां तथा अन्य बागवानी उत्पादों को किसानों से खरीदकर ऐसे उत्पाद उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर उपलब्ध करना चाहिए जिससे किसान तथा उपभोक्ता दोनों के हितों की रक्षा संभव है।

Home / Bangalore / किसानों से सब्जियां खरीदे सरकार : कुमारस्वामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो