scriptरैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, ७ गिरफ्तार | Group clash after attack on bus carrying BJP workers, 7 arrested | Patrika News
बैंगलोर

रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, ७ गिरफ्तार

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेकर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के मामले में 7 जनों को गिरफ्तार किया है।

बैंगलोरApr 14, 2019 / 08:17 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, ७ गिरफ्तार

मेंगलूरु. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेकर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव के मामले में 7 जनों को गिरफ्तार किया है। पथराव के कारण इस बस के शीशे टूट गए थे तथा 10 कार्यकर्ता छिटपुट रूप से घायल हुए थे। इस दौरान बस को रोक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद दो समूहों में झड़प हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही आस-पास गांवों के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उल्लाल थाने के सामने धरना दिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मेंगलूरु शहर पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने थाने का दौरा कर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आयुक्त के इस आश्वासन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना वापस लिया था। उल्लाल पुलिस ने 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Home / Bangalore / रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, ७ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो