scriptकर्नाटक की हैट सजेगी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिर! | Head of Karnataka Police Heads Head | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक की हैट सजेगी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिर!

लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कर्नाटक की वर्दी के मुरीद, नमूने के लिए दिया पचास कैप एवं दो जोड़ी वर्दी का ऑर्डर

बैंगलोरMay 17, 2019 / 05:41 pm

Ram Naresh Gautam

hat cap

कर्नाटक की हैट सजेगी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिर!

बेंगलूरु. कर्नाटक यातायात पुलिस की आरामदायक हैट अब उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस के सिर की भी शोभा बनेगी। लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को यह हैट कैप इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपने प्रदेश में यातायात पुलिस कर्मियों के लिए भी बनवाने का मानस बनाया है। सही मायने में लखनऊ के अतिरक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) पुरणेन्दू सिंह ने अपने प्रदेश के सिपाहियों का दर्द समझा है।
उन्होंने कर्नाटक पुलिस की वर्दी और सिर पर लगाई जाने वाली हैट कैप को यूपी पुलिस के लिए मुफीद माना है। उन्होंने फिलहाल अपने स्तर पर पचास हैट कैप व दो जोड़ी वर्दी सिलवाने का आदेश दिया है, जो वे लखनऊ ले जाएंगे। वहां इसे अनुशासन समिति के समक्ष रखकर लागू करने की सिफारिश करेंगे ताकि चिलचिलाती धूप में भी यूपी पुलिस का सिपाही मुस्तैदी से ड्यूटी कर सकें।
लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(यातायात) पुरणेन्दू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यातायात पुलिस के जवान ऊनी कैप पहनते हैं। इससे चिलचिलाती धूप में उनके सिर पर फुन्सियां एवं त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। यातायात पुलिस के जवान उनसे अनेक बार शिकायत भी कर चुके हैं। जब सोशल मीडिया पर कनार्टक पुलिस की वर्दी और कैप देखी थी तो बारे में जानकारी लेने बेंगलूरु आ गए। इससे पहले उन्होंने ऐसी तीन कैप बाजार से खरीद कर यूपी के सिपाहियों को दिया।,यह कैप बहुत हल्की भी है। अब यहां से वे पचास हैट कैप और दो जोड़ी वर्दी नमूने के तौर पर ले जा रहे हैं। पुलिस की अनुशासन समिति की हरी झंडी मिलने पर एक माह में उत्तरप्रदेश के पुलिस कांस्टेबलों को कर्नाटक के पुलिस जवानों की तरह हैट कैप और वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी।

Home / Bangalore / कर्नाटक की हैट सजेगी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिर!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो