scriptयहाँ जानिए बेंगलूरु शहर की सभी सीटों का हाल | Here is a list of all the seats in Bangalore city | Patrika News
बैंगलोर

यहाँ जानिए बेंगलूरु शहर की सभी सीटों का हाल

छब्बीस सीटों में से जहां कांग्रेस ने 13 सीटों पर कब्जा किया

बैंगलोरMay 16, 2018 / 09:01 pm

Ram Naresh Gautam

dinesh gundurao
बेंगलूरु. विधानसभा के चुनाव में 50 फीसदी मतदान वाले बेंगलूरु शहर में इस बार 28 में से 26 सीटों के चुनाव हुए हैं। इन छब्बीस सीटों में से जहां कांग्रेस ने 13 सीटों पर कब्जा किया है वहीं भाजपा ने 11 सीटों पर व जनतादल(ध) ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।
बीटीएम ले आऊट
गृहमंत्री व कांग्रेस के उम्मीदवार रामलिंगा रेड्डी ने भाजपा के लल्लेश रेड्डी को 20,48 7 मतों के अंतर से हराया। रामलिंगा को को 67085 वोट मिले जबकि लल्लेश रेड्डी को 46,607 मत मिले जबकि तीसरे स्थान पर रहे जनता दल(ध) के उम्मीदवार के. देवदास को 17,307 वोट मिले।
बेंगलूरु दक्षिण
भाजपा के एम. कृष्णप्पा ने कांग्रेस के आर. के. रमेश को 28,196 मतों से हराया। कृष्णप्पा को 65 हजार 600 मत मिले जबकि रमेश को 37,404 मत मिले। जनता दल(ध) के आर. प्रभाकर रेड्डी 18,550 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।
बसवनगुड़ी
भाजपा के रवि सुब्रमण्या ने जद (ध) के बागे गौड़ा को 38,009 मतों से हराया। संयोगवश बागे गौड़ा को उतने ही मत मिले जितने से वे हारे। रवि सुब्रमण्या को 76, 018 वोट मिले जबकि कांग्रेस के एम. बोरेगौड़ा को 11 हजार 76 7 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
बोम्मनहल्ली
भाजपा के सतीश रेड्डी ने कांग्रेस की सुषमा राजगोपाल रेड्डी को 47,162 मतों से हराया। सतीश को 1 लाख11 हजार 863 वोट और सुषमा को 64,701 मत मिले। जद(ध) के टी.आर. प्रसाद 9379 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बैटरायनपुर
कृषि मंत्री व कांग्रेस के कृष्णा बैरेगौड़ा ने भाजपा के ए.रवि को 5671 मतों से हराया। बैरेगौड़ा को कुल 1 लाख 14 हजार 96 4 मत मिले वहीं ए.रवि को 1 लाख 9 हजार 293 मत मिले जबकि जद(ध) के चन्द्रा टी.जी. को 22,90 वोट ही मिले।
सी.वी. रमन नगर
शहर की सी.वी. रमन नगर सीट पर भाजपा के एस. रघु ने कांग्रेस के उम्मीदवार व मौजूदा महापौर संपतराज को 12,227 मतों के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। एस. रघु को 58 ,8 8 7 मत मिले वहीं संपतराज को 46 ,6 6 0 वोट मिले जबकि जद(ध) के पी. रमेश को 20, 478 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
चामराजपेट
चामराजपेट सीट पर कांग्रेस के जमीर अहमद ने भाजपा के एम. लक्ष्मीनारायण को 33,137 मतों के अंतर से मात देकर जीत अपने नाम की। जमीर को कुल 6 5,339 वोट मिले जबकि लक्ष्मीनारायण को 32,202 वोट मिले जबकि जनतादल(ध) के बी.के. अल्ताफ खान को 19,393 मत मिले।
चिकपेट
चिकपेट सीट पर हुए रोचक मुकाबले में भाजपा के उदय गरुडा़चार ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक आर.वी. देवराज को 7,934 मतों के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। उदय गरुड़ाचार को कुल 57,312 वोट मिले वहीं देवराज को 49,378 वोट मिले वहीं तीसरे नंबर पर रहे एसडीपीआई के मुजाहिद पाशा को 11,700 वोट मिले व जद(ध) के डा. डी. हेमचन्द्र सागर को मात्र 6 ,28 6 वोटों से ही संतोष करना पड़ा और वे चौथे स्थान पर रहे।
टी. दासरहल्ली
टी. दासरहल्ली सीट पर जनतादल(ध) के आर. मंजुनाथ ने भाजपा के एस.मुनिराजु को 10,6 75 वोटों के अंतर से मात देकर जीत अपने नाम की। मंजुनाथ को 94,044 वोट मिले व भाजपा के मुनिराजु को 8 3,36 9 वोट मिले जबकि कांग्रेस के पी.एन. कृष्णमूर्ति को 31,711 वोट मिले।
गांधीनगर
गांधीनगर सीट पर कांग्रेस के दिनेश गुंडुराव ने भाजपा के स्पतगिरी गौड़ा को 10,070 मतों के अंतर से हराकर लगातार पांचवी बार जीत अपने नाम की। गुंडुराव को 47,354 वोट मिले वहीं भाजपा के स्प्तगिरी गौड़ा को 37,28 4 तथा तीसरे स्थान पर रहे नारायणस्वामी को 36 ,6 35 वोट मिले।
गोविंदराजनगर
गोविन्दराजनगर सीट पर भाजपा केवी सोमण्णा ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के प्रिया कृष्ण को 11,375 मतों के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। सोमण्णा को 79,135 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार प्रिया कृष्ण को 6 7,76 0 वोट मिले जबकि जनतादल(ध) के नागेन्द्र प्रसाद को 7,090 वोट ही मिले।
हेब्बाल
हेब्बाल सीट पर कांग्रेस के बैरती सुरेश ने अपने निकटतम प्रतिसप्र्धी भाजपा के वाई.ए. नारायणस्वामी को 21,140 मतों के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। सुरेश को 74,453 वोट मिले वहीं नारायणस्वामी को 51,313 वोट मिले जबकि जद(ध) के हनुमंतेगौड़ा को 14,092 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
केआरपुरम
शहर की के.आर.पुरम सीट पर कांग्रेस के बी.ए. बसवराज ने भाजपा के नंदीश रेड्डी को 31,130 मतों के भारी अंतर से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। बसवराज को कुल 1 लाख 13 हजार 58 2 मत मिले वहीं नंदीश रेड्डी को 8 2,452 मत मिले जबकि जद(ध) के डी. गोपाल को मात्र 56 47 मत ही मिले।
महादेवपुरा
महादेवपुरा सीट पर जीत की तिकड़ी बनाते हुए भाजपा के अरविंद लिंबावली ने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के ए.सी. श्रीनिवास को 17,78 5 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। लिंबावली को कुल 1 लाख 41 हजार 6 8 2 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 1 लाख 23 हजार, 8 98 वोट मिले जबकि जद(ध) के सतीश को मात्र 6 ,391 मत मिले।
महालक्ष्मी लेआउट
महालक्ष्मी ले-आउट सीट पर जद(ध) के के. गोपालय्या ने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी भाजपा के नरेन्द्र बाबू को 41,100 मतों के अंतर से परास्त किया। गोपालय्या को कुल 8 8 ,218 वोट मिले जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 47,118 तथा कांग्रेस के मंजुनाथ एच.एस. को 20,496 वोट मिले।
मल्लेश्वरम
मल्लेश्वरम सीट पर भाजपा के डा. अश्वथनारायण ने कांग्रेस के केंगल श्रीपाद वेणु को 54000 हजार मतों के अंतर से हराकर जीत का तिकड़ी बनाई। अश्वथनारायण को 8 3,130 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 29,130 वोट मिले जबकि जद(ध) के मधुसूदन एन. को केवल 7,8 8 4 मत मिले।
पद्मनाभनगर
पद्मनाभनगर सीट पर भाजपा के आर. अशोक ने जनतादल(ध)के वी.के. गोपाल को 32,16 6 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। अशोक को जहां 77,8 6 8 मत मिले वहीं गोपाल को 45,702 मत जबकि कांग्रेस के एम. श्रीनिवास ोको 33,400 मतों से संतोष करना पड़ा।
पुलकेशीनगर
पुलकेशीनगर सीट से कांग्रेस के अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने जद(ध) के प्रसन्न कुमार को 8 1,6 26 मतों के भारी अंतर से हराकर राज्य में इन चुनावों की सबसे बड़ी जीत हासिल की। श्रीनिवास मूर्ति को 97,574 वोट मिले जबकि जद(ध) के प्रसन्नकुमार को मात्र 15,948 तथा भाजपा की सुुशीला देवराज को 9,479 मत मिले।
राजाजीनगर
राजाजीनगर सीट पर भाजपा के सुरेश कुमार ने कांग्रेस की जी. पद्मावती को 9,453 मतों के अंंतर से हराकर जीत हासिल की। सुरेश कुमार को कुल 56 ,271 वोट मिले वहीं पद्मावती को 460, 818 मत मिले जबकि तीसरे स्थान पर रहे जनतादल(ध) के एच.एन. कृष्णमूर्ति को 13,6 37 वोट मिले।
सर्वज्ञ नगर
सर्वज्ञ नगर सीट पर कांग्रेस के के.जे. जार्ज ने भाजपा के एम.एन. रेड्डी को 53,304 मतों के अंतर से हराकर भारी जीत हासिल की।जार्ज को कुल 1 लाख 9 हजार 955 वोट मिले वहीं एम.एन. रेड्डी को 56 ,6 51 वोट मिले जबकि जद(ध) के अनवर शरीफ 4,926 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।
शंतिनगर
शंतिनगर सीट से एन.ए. हैरीस ने भाजपा के के.वासुदेवमूर्ति को 18 ,205 मतों से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। हैरीस को कुल 6 0,009 वोट मिले जबकि मूर्ति को 41,8 04 मत जबकि जद(ध) के श्रीधर रेड्डी को 13,56 9 वोट मिले।
शिवाजीनगर
शिवाजीनगर सीट पर कांग्रेस के मंत्री आर. रोशन बेग ने भाजपा के कट्टा सुब्रमण्या नायडू को 15,040 मतों के अंतर से हराकर जीत का परचम लहराया। बेग को कुल 59,742 वोट मिले जबकि नायडू को 44,702 मत तथा जनतादल(ध) के शेख मस्तान अली को 1313 वोट ही मिले और इससे अधिक वोट नोटा को 16 54 मिले हैं।
विजयनगर
विजयनगर सीट पर कांग्रेस के एम. कृष्णप्पा ने भाजपा के एच.रवीन्द्र को मात्र 2,775 मतों के अंतर से जीत हासिल करके जीत का सिलसिला जारी रखा। कृष्णप्पा को 73,353 वोट मिले वहीं रवीन्द्र को 70,578 वोट मिले जबकि जद(ध) के परमशिव एन.ई. को 8 ,174 वोट मिले।
यलहंका
यलहंका सीट पर भाजपा के एस.आर. विश्वनाथ ने जद(ध) के ए.एम. हनुमंतेगौड़ा को 42,503 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत अपने नाम की। विश्वनाथ को 1 लाख 20 हजार 110 मत मिले वहीं गौड़ा को 77,6 07 वोट तथा कांग्रेस के एम.एन. गोपालकृष्णा को 41,449 मत मिले।
यशवंतपुर
यशवंतपुर सीट से कांग्रेस के एस.टी. सोमशेेखर ने जद(ध) के जवराई गौड़ा को 10,711 वोटो के अंतर से हराकर जीत अपने
नाम की। सोमशेखर को कुल 1 लाख 15 हजार 273 वोट मिले वहीं गौड़ा को 1 लाख 4 हजार 56 2 वोट मिले जबकि भाजपा के उम्मीदवार व सिनेस्टार जग्गेश को 59,308 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
आनेकल
आनेकल सीट पर कांग्रेस के वी. शिवण्णा ने भाजपा के ए. नारायणस्वामी को 8 6 27 मतों के अंतर से मात दे दी। शिवण्णा को 1 लाख 13 हजार 894 वोट मिले, वहीं नारायणस्वामी को 1 लाख 5 हजार 26 7 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के जी. श्रीनिवास 2932 वोट ही हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।

Home / Bangalore / यहाँ जानिए बेंगलूरु शहर की सभी सीटों का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो