scriptबेघरों को पनाह देंगे जापान तकनीक से बने घर | Homeless Homemade Japanese Tech | Patrika News
बैंगलोर

बेघरों को पनाह देंगे जापान तकनीक से बने घर

बाढ़ प्रभावित कोडुगू जिले में लागों के पुनर्वास कार्य शीघ्र हों इसलिए जापान की तकनीक पर आधारित एक, दो तथा तीन शयनकक्ष वाले मकानों का निर्माण होगा।

बैंगलोरSep 08, 2018 / 06:27 am

शंकर शर्मा

बेघरों को पनाह देंगे जापान तकनीक से बने घर

बेघरों को पनाह देंगे जापान तकनीक से बने घर

मडिकेरी. बाढ़ प्रभावित कोडुगू जिले में लागों के पुनर्वास कार्य शीघ्र हों इसलिए जापान की तकनीक पर आधारित एक, दो तथा तीन शयनकक्ष वाले मकानों का निर्माण होगा। इस तकनीक से बने आवासों के लिए लाइट गेज का स्टिल तथा प्री-फ्रेबिकेटेड दीवार, खिड़कियों का उपयोग किया जाता है।


आवास मंत्री यू.टी. खादर के मुताबिक इसके लिए कोडुगू जिले के मादापुर गांव के निकट बागवानी विभाग की 50 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। जापान की तकनीक वाले ये मकान भूकम्प, तूफान तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अधिक सुरक्षित होंगे। कोडुगू जिले के मौसम को ध्यान में रखते हुए इन मकानों का निर्माण किया जाएगा।


अगले माह से निर्माण शुरू होगा। दो बेडरूम के घर पर 9 लाख रुपए का खर्चा आएगा। एक बेडरूम का घर 350 वर्गफीट, दो बेडरूम का मकान 507 वर्गफीट में तो 3 बेडरूम का मकान 1045 वर्गफीट में बनाया जाएगा। पहले चरण में दो शयनकक्ष के मकान अधिक संख्या में बनाए जाएंगे।


इसके अलावा जब तक मकानों का निर्माण नहीं किया जाता है तब तक आवास विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावितों को किराऐ का भुगतान करने की योजना बन रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से कांपोसिस्ट टेक्नॉलॉजी पार्क संस्था को इन मकानों के निर्माण का दायित्व सौंपा जाएगा। इस संस्था ने हाल में ही राज्य सरकार को इन प्रस्तावित मकानों की रूपरेखा बताई है।


इस योजना पर जिले के प्रभारी मंत्री साा रा महेश तथा जिलाधिकारी श्रीविद्या ने भी एक रिपोर्ट सौंपी है। दो बेडरुम के मकान के लिए 9 लाख रुपए के खर्चे में से राज्य सरकार की ओर से हर मकान के लिए 6 लाख रुपए का आवंटन किया जाएगा, बाकी के 3 लाख रुपए स्वयंसेवी संगठन, न्यास तथा दानदाताओं से संग्रहित किए जाएंगे।

बीडीए के फ्लैट की खरीद पर 5 फीसदी रियायत
बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के फ्लैैटों की खरीदी की कीमत में पांच फीसदी रियायत दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को बीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि मैसूरु रोड पर निर्मित अपार्टमेन्ट्स में फ्लैट की खरीदी पर पांच फीसदी रियायत दी जाएगी। अगर एक साथ दस फ्लैट की खरीदी की गई तो दस फीसदी रियायत दी जाएगी। मैसूरु रोड के अलावा कई जगहों पर बीडीए ने अपार्टमेन्ट्स निर्मित किए हैं, लेकिन खरीदी के लिए नागरिक आगे नहीं आ रहे हैं। इसलिए खरीदी पर रियायत देने का फैसला लिया गया है। अगर फ्लैटों की बिक्री हुई तो अन्य जगह अपार्टमेन्ट निर्मित किए जाएंगे। यदि बिक्री नहीं हुई तो और अधिक अपार्टमेन्ट निर्मित करना बेकार है।।

Home / Bangalore / बेघरों को पनाह देंगे जापान तकनीक से बने घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो