script25 वर्ष तक मानव शिक्षार्थी रहता है-आचार्य महेन्द्रसागर | Human remains a learner for 25 years - Acharya Mahendra Sagar | Patrika News
बैंगलोर

25 वर्ष तक मानव शिक्षार्थी रहता है-आचार्य महेन्द्रसागर

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरJan 21, 2022 / 08:18 am

Yogesh Sharma

25  वर्ष तक मानव शिक्षार्थी रहता है-आचार्य महेन्द्रसागर

25 वर्ष तक मानव शिक्षार्थी रहता है-आचार्य महेन्द्रसागर

बेंगलूरु. अजीतनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ तुमकुरु में विराजित आचार्य महेंद्रसागर सूरी ने दर्शनार्थ आए किशोरों से कहा कि विद्यालय में शिक्षक तुम्हें चार प्रकार से गणित सिखाते हैं। जोड़, बाकी, गुणा और भाग। इन चारों के द्वारा ही तुम बड़े-बड़े सवाल कर लेते हो। बड़ी-बड़ी मिलों फैक्ट्रियों और कारखानों का हिसाब किताब भी इन्हीं के द्वारा किया जाता है। जीवन का हिसाब किताब भी चार प्रकार से किया जाता है। जिनका पहला नाम है ब्रह्मचर्य आश्रम और आपके गणित में सर्वप्रथम जोड़ का नंबर आता है। दो और दो जोड़े चार हुए 4 में 6 जोड़े 10 हो गए। तात्पर्य यह कि जोड़ में बढ़ोतरी होती रहती है। ठीक इसी तरह जीवन के पहले भाग ब्रह्मचर्य आश्रम में ज्ञान संचित करना होता है और उसमें अनुभव को जोड़ते हुए उसकी निरंतर अभिवृद्धि करनी पड़ती है। 25 वर्ष की उम्र तक मानव शिक्षार्थी बना रहता है तथा अन्य किसी भी विषय की ओर ध्यान दिए बिना उसे अपना ध्येय केवल ज्ञान प्राप्ति ही रखना होता है। जान तभी प्राप्त होता है जबकि ज्ञानार्थी अपने समस्त सुखों को उस पर न्योछावर कर दे। जिन्हें विद्या प्राप्त करने की उत्कृष्ट लालसा है वे न तो सुख की आकांक्षा रखते हैं और ना ही निद्रा की ओर ध्यान दिया करते हैं। ज्ञानार्थी को मन की सरलता, सत्यनिष्ठा और निर्दोष भाव से ज्ञानाराधना करनी चाहिए।
बीजेएस पदाधिकारियों ने किया मंत्री का अभिनंदन
बेंगलूरु. भारतीय जैन संघटना (बीजेएस)के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व कर्नाटक प्रभारी ओमप्रकाश लूणावत, बेंगलूरु के अध्यक्ष सुरेश कनूंगा, मार्गदर्शक उत्तम बांठिया, उपाध्यक्ष सुनील लोढ़ा और बीजेएस अक्कीपेट मंत्री राकेश लुंकड़ ने पंचायत राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा से भेंट की और उनका अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने बीजेएस द्वारा कर्नाटक में कोविड मुक्त ग्राम परियोजना के बारे में जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो