scriptलोहिया के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं: सिद्धू | India's dream of Lohia is not true yet: Sidhu | Patrika News
बैंगलोर

लोहिया के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं: सिद्धू

समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया तथा संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं हुआ है।

बैंगलोरMar 24, 2019 / 01:05 am

शंकर शर्मा

लोहिया के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं: सिद्धू

लोहिया के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं: सिद्धू

बेंगलूरु. समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया तथा संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं हुआ है। लोहिया की समाज के कमजोर वर्गों के विकास पर केंद्रित विचारधारा सर्वकालिक है। यह विचारधारा अपनी प्रसांगिकता कभी नहीं खो सकती। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने यह बात कही।


शनिवार को गांधी भवन में राम मनोहर लोहिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया के सिद्धांतों पर आधारित पुस्तक का विमोचन समारोह में उन्होंने कहा कि आज भी समाज के शोषित तथा पिछड़ों के लिए हम सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं। आजादी के 72 वर्षों के बाद भी सत्ता तथा संपत्ति समाज के प्रभावी समुदायों तक ही सीमित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने विदेशी सिद्धातों के बदले देशज सिद्धांतों के आधार पर राजनीति करने का संदेश दिया। हमारे ग्रंथों में महिलाओं को पूजनीय बताया गया है। लेकिन आज समाज में महिलाओं की वास्तविक स्थिति क्या है? इसे हम भलीभांति जानते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कागोडु तिम्मप्पा ने कहा कि राज्य में राममनोहर लोहिया की विचारधाराओं के प्रभाव से वर्ष 1951 में ही शिवमोग्गा जिले में बंधुआ मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाया गया था। देवराज अर्स के कार्यकाल के दौरान कृषि मजदूरों को कृषि भूमि का मालिकाना अधिकार देने का साहसी तथा क्रांतिकारी फैसला लिया गया था।


उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ लेकर संपत्ति, सम्मान पाने वाले लोग ग्रामीण क्षेत्रों के समाज के बंधुओं की कभी चिंता नहीं करते। क्रांतिकारी संत बसवेश्वर तथा कई चिंतकों ने जातिरहित समाज का सपना देखा था, लेकिन अब भी जाति व्यवस्था को और खाद पानी डाला जा रहा है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री जमीर अहमद खान, विधायक भैरती सुरेश, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि वर्मा कुमार उपस्थित थे।

ओएसडी का सम्मान
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी के बेंगलूरु पहुंचने पर शांतिनगर लूणावत भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संघ की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संघ महामंत्री जवरीलाल लूणावत ने मुख्यमंत्री गहलोत से राजस्थान से कर्नाटक व चेन्नई के लिए वोल्वो बस चलाने की मांग की है।

Home / Bangalore / लोहिया के सपनों का भारत अभी तक साकार नहीं: सिद्धू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो