scriptनिष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करें : रेवण्णा | Insure fair and transperent elections | Patrika News
बैंगलोर

निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करें : रेवण्णा

स्थानीय पीडीओ पर धन जुटाने का दबाव

बैंगलोरDec 05, 2020 / 05:40 am

Sanjay Kulkarni

निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करें : रेवण्णा

निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करें : रेवण्णा

हासन. भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर ग्राम पंचायत चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए स्थानीय पीडीओ पर धन जुटाने का दबाव डाल रही है। राज्य चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव निष्पक्ष तथा पारदर्शी हो। जनता दल एस के नेता एचडी रेवण्णा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग यह निश्चित करे कि भाजपा अपने प्रभाव का गलत उपयोग नहीं करे। हासन जिले के लिए मंजूर हवाईअड्डे की योजना को शिवमोग्गा ले जानेवाले भाजपा के नेताओं को यहां मत मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस-जद गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हासन-बेलूर सड़क के लिए 800 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर किया गया था। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के कारण इसे निरस्त कर दिया है।उन्होंने कहा कि जनता दल एस ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तैयार है।
उप्पार समुदाय विकास निगम में नियुक्तियां रद्द

बेंगलूरु. राज्य सरकार ने उप्पार समुदाय विकास निगम के अध्यक्ष पद पर गिरीश उप्पार की नियुक्ति का आदेश रद्द कर दिया है। राज्य सरकार ने नियुक्ति आदेश को निरस्त कर निगम के अध्यक्ष तथा निदेशक समिति को भंग कर दिया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के कडूर क्षेत्र के विधायक बेल्ली प्रकाश ने मुख्यमंत्री से आदेश निरस्त करने की मांग की थी। आदेश वापस नहीं लेने पर पार्टी से त्यागपत्र देने की धमकी दी थी। अब निगम में नए सिरे से अध्यक्ष तथा निदेशकों की नियुक्ति होगी।

Home / Bangalore / निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करें : रेवण्णा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो