scriptसशस्त्रों बलों में सभी स्तरों पर एकीकरण: राजनाथ सिंह | Integration at all levels in armed forces | Patrika News
बैंगलोर

सशस्त्रों बलों में सभी स्तरों पर एकीकरण: राजनाथ सिंह

‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ पर आयोजित सम्मेलन में बोले रक्षा मंत्री
बदलते समय में सशस्त्र बलों के बीच बेहतर तालमेल और एकीकरण की बात हो रही है। 1971 का युद्ध इसका एक बेहतरीन उदाहरण
उस युद्ध ने हमारी सोच, योजना, प्रशिक्षण और साथ मिलकर लडऩे के महत्व को रेखांकित किया।

बैंगलोरOct 23, 2021 / 07:15 pm

MAGAN DARMOLA

सशस्त्रों बलों में सभी स्तरों पर एकीकरण: राजनाथ सिंह

बेंगलूरु. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बदलते समय में सशस्त्र बलों के बीच बेहतर तालमेल और एकीकरण की बात हो रही है। सन् 1971 का युद्ध इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इस युद्ध ने हमारी सोच, योजना, प्रशिक्षण और साथ मिलकर लडऩे के महत्व को रेखांकित किया। आज देश को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) मिला है और हम उसी समझदारी, तालमेल और संकल्प को दोहराते हैं जो हमने 1971 में देखा।

‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सशस्त्र बलों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार करने की है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सभी स्तरों पर देश के सशस्त्र बलों और संबंधित प्रतिष्ठानों के एकीकरण के प्रयास जारी हैं। आने वाले दिनों में, थिएटर कमांड में और इससे निचले सभी स्तरों में एकीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

तेजस सिम्युलेटर में भरी उड़ान

सशस्त्रों बलों में सभी स्तरों पर एकीकरण: राजनाथ सिंह

इससे पहले राजनाथ सिंह डीआरडीओ के रक्षा प्रतिष्ठानों रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) तथा वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीइ) गए और विभिन्न रक्षा उत्पादों और प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। वे तेजस सिम्युलेटर में भी बैठे। बाद में ट्वीट कर कहा कि एलसीए तेजस सिम्युलेटर में उड़ान भरने का अनुभव अद्भूत था। रक्षा मंत्री डीआरडीओ के संस्थान।

भारत के पराक्रम के आगे सरेंडर हुआ पाक
वायु सेना प्रमुख विवेक राम चौधरी ने कहा कि 1971 का युद्ध इतिहास में अब तक की सबसे छोटी सैन्य लड़ाई थी, जिसमें भारत ने सबसे तेजी से जीत दर्ज की। इस युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किसी सेना द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय बलों ने पश्चिमी और पूर्वी मोर्चों पर बेहतरीन लड़ाई लड़ी।

Home / Bangalore / सशस्त्रों बलों में सभी स्तरों पर एकीकरण: राजनाथ सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो