scriptबंधे हुए विचार से सत्य को जानना मुश्किल-देवेंद्रसागर | It is difficult to know the truth with the idea tied: Devendrasagar | Patrika News
बैंगलोर

बंधे हुए विचार से सत्य को जानना मुश्किल-देवेंद्रसागर

जिगनी में धर्मसभा

बैंगलोरDec 05, 2019 / 04:15 pm

Yogesh Sharma

बंधे हुए विचार से सत्य को जानना मुश्किल-देवेंद्रसागर

बंधे हुए विचार से सत्य को जानना मुश्किल-देवेंद्रसागर

बेंगलूरु. आचार्य देवेंद्रसागर ने जिगनी स्थित स्वामी विवेकानंद आरोग्यधाम में आयोजित धर्मसभा में कहा कि संसार का हर व्यक्ति कामयाबी पाने के लिए बेचैन है। जो जिस भी क्षेत्र में है, वह अपनी पहचान कायम करना चाहता है। यह बेचैनी स्वाभाविक है। मुश्किल यह है कि आगे जाने की कोशिश में बहुत कुछ पीछे छूटता चला जाता है। आप चाहें भी तो उसे पकडक़र नहीं रख सकते। पकडऩे का मतलब है कि आपको वहीं ठहर जाना पड़ेगा। तब आप ही समय से पीछे छूट जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा छूटा तो था राम, कृष्ण, बुद्ध और महावीर का भी। राम वनवास गए तो घर परिवार, राजपाट पीछे छूट गया। कृष्ण आगे बढ़े तो देवकी-वासुदेव, नंद-यशोदा, राधा, बलराम, सुदामा छूट गए। बुद्ध और महावीर साधना के पथ पर आगे बढ़े तो उनसे भी बहुत कुछ पीछे छूट गया। ध्यान दें, एक भी ऐसा आख्यान नहीं है कि इनमें से कोई भी अवसाद में गए हों। वे आनंद के साथ अंदर और बाहर कीदुनिया की दूरी को तय करते रहे।
यह छूटना, दरअसल छूटना नहीं है। यह त्याग है। त्याग निश्चित तौर पर हमेशा सुपरिणाम लाता है। राम हो या कृष्ण, बुद्ध हो या महावीर, ये हमेशा जाग्रत अवस्था में रहते थे। यह अवस्था कल्याण और निर्माण की होती है। अगर हम भी मनुष्यता की परवाह करते हुए आगे बढ़ते हैं तो समझिए कि हम जागे हुए हैं। यह जागना एक तरह की आत्म-दृष्टि है। इसके आते ही न केवल मन के विकार नष्ट होतेहैं बल्कि दुखों का भी अंत होता है। परमात्मा तक पहुंचने का भी यह एक सुगम मार्ग है।
भगवान महावीर ने विशेष जोर देकर कहा था, ‘सुत्तेसु यावि पडिबुद्ध जीवी, न वीससे पंडिए आसुपन्ने।’ अर्थात ‘सारा संसार मोह-निद्रा मेंसो रहा है। सौभाग्य से तुम जाग गए हो। तुम्हें आत्म-दृष्टि मिली है, किंतु सारे संसार को सोया हुआ देखकर तुम वापस सो मत जाना।’ अगर हम महावीर के संकेत को समझ सकें तो तय मानिए कि जीवन का हर अनुभव हमें सिद्धि की तरफ ले जाने में मदद करेगा। हमअपने लिए या संसार के लिए जो कुछ अच्छा पाना चाहते हैं, उसमें कामयाबी मिलेगी। बस अपने अनुभवों को सहलाने, संभालने औरसुपरिणामों को समझने का गुर आना चाहिए।
आचार्य ने कहा कि जो विचार अपने को चारदीवारी में बांध लेता है वह कभी पनप नहीं सकता। जैसे बंधा पानी सागर तक नहीं पहुंच सकता, वैसे ही बंधा हुआ विचार सत्य को नहीं छू सकता। पानी चलता रहे तो सागर बन जाता है। विचार गतिशील रहे तो सत्य बन जाता है। सागर की अनंतता के सामने खड़े होने पर कुएं की क्षुद्रता स्वयं टूट जाती है, किंतु उसके दर्शन तभी संभव हैं जब कुए का आग्रह टूटे। मन में जिज्ञासा उभरे, इसके लिए जरूरी है कि हम कहीं भी अपने को बांधें नहीं। तब खुद ही महसूस करेंगे कि कामयाबी पाने की बेचैनी आत्म-दृष्टि में विलीन हो रही है। पीछे जो कुछ छूट रहा है, वह आपसे मिलने के लिए बेचैन है, लेकिन हर हाल में जागते रहना जरूरी है।

Hindi News/ Bangalore / बंधे हुए विचार से सत्य को जानना मुश्किल-देवेंद्रसागर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो