scriptकीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है… | It's the night of Kirtan, Baba, come today... | Patrika News
बैंगलोर

कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…

श्याम शरणम भजन संध्या का आयोजन

बैंगलोरDec 19, 2023 / 02:00 pm

Santosh kumar Pandey

bhajann.jpg
बेंगलूरु. श्याम दीवाने की ओर से जे.पी. नगर में श्याम शरणम भजन संध्या का आयोजन किया गया। संस्थापक सदस्य नंदलाल सोनी, ओमप्रकाश राठी, देव कोठारी, गिरधर बागड़ी ने परिवार सहित पूजन किया व अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई। देव कोठारी,संदीप सोनी, मनोज मेहता ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से भजन संध्या की शुरूआत करते हुए कई भजन प्रस्तुत किए। नोखा राजस्थान के गायक दिनेश हिंदुस्तानी ने भी श्याम को मधुर भजनों से रिझाया।
अमृतसर पंजाब के गायक तेजी ब्रदर्स का स्वागत किया गया। इस जोड़ी ने भी कीर्तन की की है रात, बाबा आज थान आणो है… की प्रस्तुति दी तो लोग थिरकने लगे। संस्था की ओर से गायक कलाकारों का स्वागत किया गया। आचार्य मुरारी दाधिच ने विधि-विधान से अनुष्ठान करवाए।कोलकाता के कारीगरों ने भव्य दरबार सजाया। श्याम मंदिर के संस्थापक रेवंत मल झंवर, राजगढ़ सादुलपुर नागरिक परिषद के अध्यक्ष प्रभात किशनपुरिया, स्वास्तिक सेवा संघ के चेयरमैन सतीश मित्तल सहित शहर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindi News/ Bangalore / कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…

ट्रेंडिंग वीडियो