scriptकागेरी नए विधानसभा अध्यक्ष | Kagery new assembly speaker | Patrika News
बैंगलोर

कागेरी नए विधानसभा अध्यक्ष

विपक्षी दल कांग्रेस और जद-एस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारानिर्विरोध निर्वाचन का रास्ता हुआ साफ

बैंगलोरJul 31, 2019 / 09:37 pm

Rajendra Vyas

politics

Bengaluru: स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को शुभकामनाएं देते सीएम बीएस येडियूरप्पा एवं नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या।

बेंगलूरु. Uttar Kannad जिले से छह बार विधायक चुने गए BJP के वरिष्ठ नेता विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी बुधवार को यहां विधानसभा में सर्वसम्मति से नए विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
बुधवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही के साथ ही उपाध्यक्ष कृष्णा रेड्डी ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। chief minister BS yediyurappa ने कागेरी के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका अनुमोदन भाजपा के बसवराज बोम्मई ने किया। विपक्षी दल Congress व JD(S) ने किसी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा, जिससे कागेरी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। उपाध्यक्ष ने कागेरी की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मत के लिए रखा, जो बिना किसी विरोध के पारित हो गया। मुख्यमंत्री येेडियूरप्पा तथा नेता प्रतिपक्ष Siddaramaiah कागेरी को speaker के आसन तक लेकर गए।
मुख्यमंत्री येडियूरप्पा ने चुनाव के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कागेरी भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हैं और इस पद पर बैठकर वे अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करेंगे। सिद्धरामय्या ने कागेरी के अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत करते हुए आशा जताई कि वे दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सदन की कार्यवाही चलाएंगे। पूर्व स्पीकर रमेश कुमार, पूर्व सीएम HD kumarswamy सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए और सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में पूरा सहयोग देने का वादा किया।
vidhansabha अनिश्चितकाल तक स्थगित
मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के Vote of confidence परीक्षण के लिए गत सोमवार को बुलाई गई विधानसभा की बैठक बुधवार को स्पीकर के चुनाव के बाद अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई। बुधवार को House में सर्वसम्मति से स्पीकर चुने गए विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने चुनाव पर चर्चा के बाद सदन की proceedings को दोपहर 1.30 बजे स्थगित हो गई।

Home / Bangalore / कागेरी नए विधानसभा अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो