scriptकर्नाटक : धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में 116 और विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव | Karnataka: 116 more students covid positive in Dharwad Medical College | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक : धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में 116 और विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव

– कोरोना विस्फोट, 182 पहुंची संख्या

बैंगलोरNov 27, 2021 / 10:43 am

Nikhil Kumar

Corona : गुजरात में नए 40 मरीज, अहमदाबाद शहर में सर्वाधिक 14

Corona : गुजरात में नए 40 मरीज, अहमदाबाद शहर में सर्वाधिक 14

बेंगलूरु. धारवाड़ जिले के एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल के 116 और विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 182 पहुंच गई है। गुरुवार को 66 विद्यार्थियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

जिला उपायुक्त नितेश पाटिल ने बताया कि 17 नवंबर को कॉलेज में आयोजित एक समारोह में कई विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल हुए थे। समारोह में शामिल सभी अभिभावकों को भी कोविड जांच के लिए कहा गया है। सभी संक्रमित कोरोना टीके की दोनों खुराक लगाने के बाद भी संक्रमित हुए हैं। ज्यादातर संक्रमित बिना लक्षण वाले हैं जबकि कुछ में हल्के लक्षण सामने आए हैं। सभी को दो सप्ताह के लिए क्वारंटाइन किया गया है। तकरीबन सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने गुरुवार को ही संक्रमितों की संख्या बढऩे की आशंका जताई थी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड के लक्षण सामने आने पर नजदीकी अस्पताल या जांच केंद्र जाकर जांच कराएं।

कॉलेज में 400 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। करीब 3000 कर्मचारी हैं। अभी तक 700 से ज्यादा विद्यार्थियों व कर्मचारियों की जांच हुई है। हालांकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत ए. एम. ने बताया कि बुधवार से कुल 939 लोगों को जांचा गया है। धीरे-धीरे सभी की जांच होगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के रैंडम कोविड जांच की सलाह दी है।

डॉ. यशवंत ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए कुछ नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो