scriptकर्नाटक : 24 घंटे में 227 पॉजिटिव, 206 डिस्चार्ज, दो मौतें | Karnataka : 227 new covid cases in 24 hours | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक : 24 घंटे में 227 पॉजिटिव, 206 डिस्चार्ज, दो मौतें

प्रदेश में शुक्रवार शाम 3.30 बजे तक 1,59,797 लोगों का टीकाकरण हुआ

बैंगलोरNov 12, 2021 / 11:06 pm

Nikhil Kumar

The number of corona vaccination sites will increase

The number of corona vaccination sites will increase

बेंगलूरु. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 227 नए मामले सामने आए। इनमें से 147 यानी 64 फीसदी से ज्यादा मामले अकेले बेंगलूरु शहर में मिले हैं। प्रदेश में अभी तक संक्रमित कुल 29,91,369 लोगों में से 29,45,164 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनमें से 206 लोगों को शुक्रवार को छुट्टी मिली। 8,036 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में कोविड से कुल 38,140 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.22 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 0.88 फीसदी है। रिकवरी दर 98.45 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

बेंगलूरु शहर में अभी तक संक्रमित कुल 12,53,669 लोगों में से 12,30,715 लोग स्वस्थ हुए हैं। 6,646 मरीजों का उपचार जारी है। शहर में कोविड से कुल 16,307 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से एक मौत की पुष्टि शुक्रवार को की। शहर में रिकवरी दर 98.16 फीसदी और मृत्यु दर 1.3 फीसदी है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 14, मैसूरु में 10 और उत्तर कन्नड़ जिले में नौ नए मरीजों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 18,746 रैपिड एंटीजन और 84,423 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,03,169 नए सैंपल जांचे।

प्रदेश में शुक्रवार शाम 3.30 बजे तक 1,59,797 लोगों का टीकाकरण हुआ।

Home / Bangalore / कर्नाटक : 24 घंटे में 227 पॉजिटिव, 206 डिस्चार्ज, दो मौतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो