scriptदो करोड़ से अधिक डोज देने वाला कर्नाटक पाचवां राज्य | Karnataka 5th state to administer more than 2 crore jab | Patrika News
बैंगलोर

दो करोड़ से अधिक डोज देने वाला कर्नाटक पाचवां राज्य

टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है

बैंगलोरJun 23, 2021 / 10:21 pm

Nikhil Kumar

दो करोड़ से अधिक डोज देने वाला कर्नाटक पाचवां राज्य

बेंगलूरु. देश में करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक देने वाला कर्नाटक पांचवां और दक्षिण भारत का पहला राज्य बन गया। एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान में 11.11 लाख लोगों को टीके की खुराक देने के साथ कर्नाटक देश में दूसरे स्थान पर रहा था। मंगलवार को कर्नाटक में 3.94 लाख लोगों को खुराक दी गई।

इसके साथ ही राज्य में अभी तक दिए गए खुराकों की संख्या 2 करोड़ 99 हजार से ज्यादा हो गई। टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में 2.87 करोड़, उत्तर प्रदेश में 2.72 करोड़, गुजरात में 2.30 करोड़ और राजस्थान में 2.21 करोड़ से अधिक अभी तक खुराक दिए गए हैं।

दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश दूसरे, तमिलनाडु तीसरे और केरल चौथे स्थान पर है। आंध्र प्रदेश में 1.40 करोड़, तमिलनाडु में 1.34 करोड़, केरल में 1.26 करोड़, तेलंगाना में 94.85 लाख और पुदुचेरी में 4.45 लाख लोगों को अभी तक खुराक दी गई है। बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को 75 हजार से अधिक लोगों को खुराक दी गई। शहर में अभी तक 47.29 लाख खुराक दी जा चुकी है।

Home / Bangalore / दो करोड़ से अधिक डोज देने वाला कर्नाटक पाचवां राज्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो