scriptकर्नाटक के सीएम येडियूरप्पा हुए कोरोना पॉजिटिव | Karnataka CM Yeddyurappa became Corona positive | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक के सीएम येडियूरप्पा हुए कोरोना पॉजिटिव

अस्पताल में भर्ती

बैंगलोरApr 16, 2021 / 04:13 pm

Santosh kumar Pandey

cmnew.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव (Karnataka chief minister BS Yediyurappa has tested positive for Covid-19) पाए गए हैं। उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि येडियूरप्पा गुरुवार से बुखार से पीडि़त थे। शुक्रवार को उन्हें एमएस रामैया अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया। जहां कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए मणिपाल अस्पताल में ले जाया गया।
येडियूरप्पा को दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिछले साल अगस्त में भी वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य में बेतहाशा बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
मालूम हो कि कर्नाटक में कोरोना बेहद तेज गति से लोगों को चपेट में ले रहा है। गुरुवार को कोरोना ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14738 लोगों को चपेट में लिया। राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 66 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से 30 की मौत बेंगलूरु में हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 3591 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 96561 हो गई है। गुरुवार तक राज्य में कोविड से कुल 13,112 मरीजों की मौत हुई है।

Home / Bangalore / कर्नाटक के सीएम येडियूरप्पा हुए कोरोना पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो