scriptकर्नाटक में पांच लाख के पार हुए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले | Karnataka crossed the 5 lakh mark in total Covid-19 positive cases | Patrika News

कर्नाटक में पांच लाख के पार हुए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले

locationबैंगलोरPublished: Sep 18, 2020 09:23:25 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 8626 नए मरीज, 10949 हुए संक्रमण मुक्त- कोविड से 179 और मौतें

Corona patients will be admitted in RK-RC Bhavan from tomorrow

Corona patients will be admitted in RK-RC Bhavan from tomorrow

बेंगलूरु. कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड के 8,626 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख (Karnataka crossed the 5 lakh mark in total Covid-19 positive cases) के पार हो गया। कुल 5,02,982 संक्रमितों में से 3,94,026 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इनमें से 10,949 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। 1,01,129 मरीजों का उपचार जारी है। 814 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 179 और मरीजों के मौत की पुष्टि की। अब तक कोरोना से 7,808 मरीजों की मौत हुई है। मृत्यु दर 1.55 फीसदी और रिकवरी दर 78.33 फीसदी रही।

बीते एक दिन में 21,368 रैपिड एंटीजन और 36,102 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 57,470 सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 41,15,783 मरीजों की जांच हुई है।

8,626 नए मरीजों में से 3,623 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 1,87,705 संक्रमितों में से 2,592 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। 1,43,198 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 41,914 मरीजों का उपचार जारी है। 2,725 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

मैसूरु जिले में 600 मरीजों की पुष्टि हुई। कुल 28,677 मरीजों में से 5,596 मरीज उपचाराधीन हैं और 22,414 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 667 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

उडुपी जिले में 493 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 14,891 पहुंच गई। इनमें से 13,175 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 1,578 मरीजों का उपचार जारी है। 138 मरीजों की मौत हुई है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 456 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक मिले 19,322 मरीजों में से 14,346 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4,505 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 469 मरीजों की मौत हुई है।

बल्लारी जिले में 296 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 28,485 संक्रमितों में से 23,317 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 4,783 एक्टिव मामले हैं। 385 मरीजों की मौत हुई है।

शिवमोग्गा जिले में 257 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 13,572 पहुंच गई है। इनमें से 3,086 मरीजों का उपचार जारी है। 224 मरीजों की मौत हुई है।

अन्य प्रभावित जिले
बागलकोट जिले में 206, बेलगावी जिले में 221, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 112, बीदर जिले में 46, चामराजनगर जिले में 67, चिकबल्लापुर जिले में 63, चिकमगलूरु जिले में 109, चित्रदुर्ग जिले में 141, दावणगेरे जिले में 146, धारवाड़ जिले में 135, गदग जिले में 31, हासन जिले में 173, हावेरी जिले में 116, कलबुर्गी जिले में 179, कोडुगू जिले में 44, कोलार जिले में 63, कोप्पल जिले में 176, मंड्या जिले में 69, रायचुर जिले में 116, रामनगर जिले में 70, तुमकूरु जिले में 208, उत्तर कन्नड़ जिले में 181, विजयपुर जिले में 86 और यादगीर जिले में 143 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो