scriptकर्नाटक : पुलिस निरीक्षक समेत पांच आरोपी निलंबित | Karnataka: Five accused including police inspector suspended | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक : पुलिस निरीक्षक समेत पांच आरोपी निलंबित

कोई मामला दर्ज किए बगैर छोड़ दिया था

बैंगलोरJun 12, 2021 / 05:16 pm

Nikhil Kumar

कर्नाटक : पुलिस निरीक्षक, दो कांस्टेबल निलंबित

,

मैसूरु. मैसूरु विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में हुई अनियमितता के मामले में मंडी थाने के पुलिस निरीक्षक नारायण स्वामी समेत छह आरोपियों को निलंबित किया गया है।

पुलिस आयुक्त चन्द्रगुप्त के अनुसार विश्व विद्यालय के बीएससी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा में नकल हो रही थी। नारायणस्वामी ने एक लॉज पर छापा मार कर विश्वविद्यालय के चार कर्मचारियों निसार अहमद, रोकश कुमार, चन्द्रन और चेतन प्रभू को हिरासत में लिया था। लेकिन रिश्वत लेकर उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किए बगैर छोड़ दिया था। विश्वविद्यालय ने चारों कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है। चन्द्रगुप्त ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इसकी भनक मिलने पर सभी आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बलात्कार का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

मेंगलूरु. मेंगलूरु की महिला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार जोकट्टे क्षेत्र के निवासी अब्दुल गफूर ने दो साल पहले पड़ोस की एक लड़की से दोस्ती की थी। उसे एक मोबाइल फोन दिलाकर हर दिन संदेेश भेजता था। उसने लड़की को शॉपिंग कराने के बहाने मित्र के घर ले जाकर बलात्कार किया था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी को डेढ़ साल बाद केरल में मल्लापुरम से गिरफ्तार किया गया।

Home / Bangalore / कर्नाटक : पुलिस निरीक्षक समेत पांच आरोपी निलंबित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो