scriptमंदिरों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बोम्मई | Karnataka govt to take corrective step in temple demolition incident | Patrika News
बैंगलोर

मंदिरों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बोम्मई

प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाएगी सरकारनहीं दोहराई जाएगी मैसूरु में हुई गलती

बैंगलोरSep 19, 2021 / 10:09 pm

Rajeev Mishra

मंदिरों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बोम्मई

मंदिरों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बोम्मई

बेंगलूरु.
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध तरीके से बने धार्मिक स्थलों को हटाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के मद्देनजर सरकार मंदिरों को ध्वस्त होने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यह बात दावणगेरे में रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नंजनगुड में मंदिर ढहाए जाने से जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं उनकी शिकायत भी कानूनी ढांचे के भीतर दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यह एक ऐसी घटना घटी जिससे प्रगति का मार्ग बाधित होता है। मैसूरु जिले में मंदिर ढहाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ अधिकारियों ने परिणामों पर विचार किए बिना जल्दबाजी में निर्णय किया। सरकार इसे सुधारने के लिए प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मैसूरु में हुई गलती को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।
हर चुनाव को गंभीरता से लेंगे
रोजगार और शिक्षा में आरक्षण बढ़ाए जाने की विभिन्न समुदायों की मांग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों की आकांक्षाएं बढ़ी हैं। वे शिक्षा और रोजगार में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सरकार इसका स्थायी समाधान निकालने और विभिन्न समुदायों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी चुनावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेगी। पार्टी ने पहली बार बेलगावी नगर-निगम चुनाव में 58 में से 35 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर-निगम चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन रहा जबकि कलबुर्गी नगर निगम में भी पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

Home / Bangalore / मंदिरों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बोम्मई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो