बैंगलोर

कर्नाटक का सियासी नाटक: सीएम बोम्मई बोले, भाजपा को मजबूत करते रहेंगे येडियूरप्पा

विजयेंद्र की उम्मीदवारी पर पार्टी आलाकमान करेगा अंतिम निर्णयदोड्डबल्लापुर में पार्टी की जनसभा में शामिल होंगे येडि

बैंगलोरJul 24, 2022 / 02:40 am

Rajeev Mishra

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा B. S. Yediyurappa 28 जुलाई को दोड्डबल्लापुर में आयोजित भाजपा की जनसभा में शामिल होंगे। यह जनसभा बोम्मई के बतौर मुख्यमंत्री एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित की जा रही है।
येडियूरप्पा के इस दांव ने क्यों दक्षिण में बढ़ा दी BJP की मुश्किल


येडियूरप्पा के राजनीति से संन्यास लेने संबंधी घोषणा पर उन्होंने फिर कहा कि वे ना तो थके हैं, न सेवानिवृत्त हुए हैं। बोम्मई ने येडियूरप्पा से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा ‘भाजपा 28 जुलाई को दोड्डबल्लापुर में एक जनसभा आयोजित कर रही है। येडियूरप्पा उसमें भाग लेंगे। वे पार्टी की आगे की रणनीति की घोषणा भी करेंगे।Ó उन्होंने कहा कि येडियूरप्पा राज्य के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे अपनी ताकत, मार्गदर्शन और नेतृत्व से पार्टी को मजबूत करते रहेंगे। इस संबंध में अब अटकलों की गुंजाइश नहीं है। इस पर भ्रम दूर होना चाहिए। बोम्मई ने कहा कि येडियूरप्पा ने केवल सुझाव दिया है कि विजयेंद्र शिकारीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन, अंतिम फैसला पार्टी को ही करना है।
पार्टी का निर्णय अंतिम होगा: विजयेंद्र
उधर, येडियूरप्पा के बेटे एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बीवाइ विजयेंद्र ने कहा कि उनके पिता की चुनावी राजनीति से सेवानिवृत्त होने की घोषणा अचानक और अंचभित करने वाली थी। उन्होंने अपनी उम्र और पार्टी के कुछ मानदंडों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के साथ चर्चा करने के बाद यह फैसला किया। शिकारीपुर से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पर विजयेंद्र ने कहा कि यह येडियूरप्पा का निर्णय नहीं है कि उनके बेटे को शिकारीपुर से चुनाव लडऩा चाहिए। उन्होंने केवल कार्यकर्ताओं के निर्णय को व्यक्त किया है। अंतत: पार्टी का निर्णय अंतिम होगा।

नहीं मांगेंगे पार्टी से टिकट: ईश्वरप्पा
शिवमोग्गा जिले के ही विधायक और वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि वह पार्टी से 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए नहीं कहेंगे। वे अपने लिए या अपने बेटे के लिए टिकट नहीं मांगेंगे। उनका संबंध संघ से रहा है। उन्होंने 1989 में भी टिकट नहीं मांगा था। उन्होंने मंत्री या युवा मोर्चा अध्यक्ष अथवा प्रदेश अध्यक्ष भी बनने के लिए नहीं कहा था। पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसका पालन करेंगे।
Karnataka: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मुंह बंद रखो, पहले पार्टी को सत्ता में आने दो

रैलियों को संबोधित करेंगे येडि: अशोक
उधर, राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि येडियूरप्पा राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वे विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित करेेंगे, इसलिए येडियूरप्पा के संन्यास का सवाल हीी नहीं उठता है। अशोक ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर नेताओं की दावेदाी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के चार नेता विपक्ष के नेता पद के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस अगले चुनाव में किसी भी कीमत पर नहीं जीतेगी, इसलिए विपक्ष के नेता पद को लेकर दावेदारी चल रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.